फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl working in a government company in Sahibabad Ghaziabad troubled by molestation

साहब! मनचले से बचाओ: आते-जाते खींचता है दुपट्टा, विरोध करने पर बर्बाद करने की दे रहा धमकी, भेजता है ऐसे वीडियो

Fri, 19 May 2023 09:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 May 2023 09:49 AM IST
सार

युवती कौशांबी थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह एक सरकारी कंपनी में कार्यरत है। उसका आरोप है कि एक मनचला उसे आते-जाते परेशान करता है।

विज्ञापन
Girl working in a government company in Sahibabad Ghaziabad troubled by molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साहब मुझे मनचले से बचाओ, कंपनी आते-जाते वह सड़क पर सरेराह मेरा दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर फोटो वायरल कर बर्बाद करने की धमकी देता है। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक सरकारी कंपनी में काम करने वाली युवती ने पुलिस को मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरा मामला गाजियाबाद के ही लोनी का है, जहां किशोर ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन

युवती कौशांबी थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह एक सरकारी कंपनी में कार्यरत है। उसका आरोप है कि एक मनचला उसे आते-जाते परेशान करता है। हाथ पकड़कर दुपट्टा खींचता है। वह उसकी गंदी हरकतों का विरोध करती है तो आरोपी उसके निजी फोटो वायरल करने की धमकी देता है। अब आरोपी ने उसके फोन पर गंदे वीडियो व मेसेज भेजना शुरू कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अपने दोस्तों से भी उसका पीछा कराता है। युवती उसकी हरकतों से परेशान होकर मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह फोन बंद करके भाग गया है, लेकिन उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

किशोर ने किया 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोर ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बच्ची के परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर अक्सर उनकी बेटी के साथ खेलता है।

अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
खेलने के दौरान उनकी बेटी को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर पहुंची तो अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद परिजन लोनी बॉर्डर थाना पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed