पड़ोसन ने होटल ले जाकर बनवाए संबंध: लड़की को कमरे तक ले गई महिला, वहां पहले से मौजूद युवक ने की दरिंदगी
UP Crime News Today: लड़की ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर होटल में बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के अनूपशहर में किशोरी को होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने आरोपियों के साथ मिलकर उन्हें होटल में बुलाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनकी बेटी को एक होटल में बुलाकर ले गई। आरोप है कि होटल में पहले से मौजूद जहांगीराबाद निवासी सोहिल ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इसी दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों के कब्जे से छूटकर जब बेटी घऱ पहुंची तो वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
साथ ही आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सोहिल समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोहिल को जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।