फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl hangs herself after friend leaves her at hotel

Ghaziabad News: होटल में छोड़कर भागा दोस्त तो युवती ने लगा लिया फंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl hangs herself after friend leaves her at hotel
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में युवती ने अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ कमरे में एक गैर संप्रदाय का युवक भी था जो दो घंटे पहले ही होटल से घर चला गया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल टीम की निगरानी में युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मोक्ष धाम में ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भूड़ भारत रेलवे रोड स्थित अंश होटल व गेस्ट हाऊस के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे में एक 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए और शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे युवती अकेले ही होटल में आती दिखाई पड़ी। जहां नदीम(19) कमरा बुक करके पहले से ही मौजूद था। शाम करीब आठ बजे नदीम बहाना बनाकर अपने घर चला गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे युवती ने होटल के कमरे में अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक एक बार होटल में आता और शाम को होटल से जाता दिखाई पड़ा है। जबकि युवक के जाने के बाद युवती दो बार होटल से बाहर आने और फिर कमरे में अकेले पहुंचने तक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
मां ने युवती को मार दिए थे थप्पड़ : एसीपी ने बताया कि युवती के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। युवती की मां ने बताया कि गैर संप्रदाय के युवक के साथ खुलेआम घूमने पर उन्होंने बेटी से पूछताछ की थी। युवती नहीं मानी तो दो थप्पड़ जड़ दिए थे। एसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मां की पिटाई और होटल में छोड़कर युवक के भाग जाने से आहत युवती ने आत्महत्या की है।

मोबाइल में 17 कॉल 63 मैसेज : पुलिस ने आरोपी का मोबाइल खंगाला तो उसमें बृहस्पतिवार को 17 कॉल और 63 मैसेज युवती ने नदीम को किए थे। दोनों के बीच कुछ ऐसी बात हुई कि युवक उसे होटल में छोड़कर भाग गया। इसके बाद युवती ने युवक को कॉल कर होटल में बुलाने का दबाव बनाया। हालांकि युवक ने आने से इन्कार कर दिया और उसके बाद कॉल रिसीव नहीं की। आत्महत्या से पूर्व युवती ने एक अन्य युवक से भी बातचीत की थी। मोबाइल के मैसेज की जांच पड़ताल की गई तो युवती के एक अन्य युवक से भी नजदीकियां उजागर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed