फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl gang misdeed near Tronica City police station in Ghaziabad

Ghaziabad: काम के बाद फैक्टरी से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

Sat, 02 Dec 2023 01:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Dec 2023 01:42 PM IST
सार

युवती ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती है। बृहस्पतिवार को वह और उसकी सहेली फैक्टरी से काम खत्म कर घर जा रही थी। इसी दौरान तीन लड़कों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर लौट गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
Girl gang misdeed near Tronica City police station in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में रहने वाली एक युवती के साथ ट्रॉनिका सिटी थाने के पास तीन लड़कों ने झाडियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवती अपनी एक सहेली के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी से काम करके आ रही थी। घटना के दौरान पीड़िता की सहेली और उसके एक साथी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। युवती ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


युवती ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती है। उसी फैक्टरी में उसकी सहेली भी काम करती है। युवती का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह और उसकी सहेली फैक्टरी से काम खत्म कर घर जा रही थी। रास्ते में उसकी सहेली का एक दोस्त वहां आ गया। सहेली अपने दोस्त से स्कूटी चलाना सीखने लगी। पीड़िता वहीं सड़क किनारे खड़ी होकर फोन पर बात करने लगी। इस दौरान तीन युवक उनकी सहेली और उसके दोस्त के पास आकर रुके। वह अभद्रता करने लगे। 

विज्ञापन

पीड़िता उनके पास पहुंची, तो आरोपियों ने उसकी सहेली और दोस्त को छोड़ दिया। आरोपी युवती को झाड़ियों में ले जाने लगे। उसने विरोध किया। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने एक के बाद एक उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर लौट गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 

थाने और पुलिस चौकी के पास हुई घटना
जिस स्थान पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां से करीब 800 मीटर की दूरी पर ट्रॉनिका सिटी पुलिस चौकी है जबकि डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर थाना है। पुलिस चौकी और थाना नजदीक होने के बाद भी आरोपी इस घटना को अंजाम दे गए। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह सुनसान स्थान है। अक्सर पुलिस इस स्थान के पास चेकिंग भी करती है। यह रास्ता दिल्ली की तरफ जाता है।

परिवार में भय का माहौल
युवती अपने घर का खर्च चलाने के लिए फैक्टरी में काम करती है। अक्सर वह इसी रास्ते से आती जाती है। कुछ लोगों ने पीड़िता के परिजनों से इस मामले में बात की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed