फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl burnt alive near police booth in Ghaziabad

Girl Burnt Alive: पुलिस बूथ के पास युवती को जिंदा जलाया, गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात

Thu, 30 Jun 2022 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Jun 2022 02:17 PM IST
सार

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर युवती को जिंदा जला दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Girl burnt alive near police booth in Ghaziabad
जानकारी देते हुए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे 25 साल की युवती को पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर जिंदा जला दिया गया। उसका शव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास मिला। यह 100 फीसदी झुलसी हुई हालत में था। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत बताया।
विज्ञापन


बुधवार रात कविनगर में पुलिस बूथ के पास जिंदा जलाई गई युवती की शिनाख्त की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है। इसलिए हत्या का राज भी नहीं खुला है। युवती के शव की फोटो गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और दिल्ली के थानों में भेजी गई है। कल रात से अब तक 20 लापता महिलाओं के फोटो के साथ शव के फोटो के मिलान किया गया, लेकिन किसी से भी नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में लगे कैमरों की 40 से अधिक फुटेज देखी है लेकिन युवती को यहां लेकर जलाने वालों का सुराग नहीं मिला है। इस बीच, फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि युवती को उसी जगह जलाया गया, जहां 100 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका शव मिला। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि उसे मारा कहीं और गया हो और शव लाकर जलाया यहां गया हो। सही जानकारी शिनाख्त के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की रात में पार्क से पास से गुजरते लोगों ने युवती को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। युवती के कपड़े भी पूरी तरह से जल चुके थे। चेहरा भी पूरी तरह से जला दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे पेट्रोल जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है और पेड़ के पास फेंका गया। आसपास जलाए जाने के निशान नहीं मिले हैं। इस आधार पर लग रहा है कि उसका शव किसी वाहन में रखकर लाया गया। 
 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस के बाद फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। आसपास देखा कि कहीं युवती को किसी बोरे या बैग में रखकर न लाया गया हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। फील्ड यूनिट ने मौके के फोटो खींचे। वहां महिला के जले हुए कपड़ों के हिस्से मिले। इनके नमूने लिए गए।

लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाई
पुलिस अधिकारियों ने रात में ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाएं। लोनी, मसूरी, सिहानी गेट में बात की गई। यहां से महिला लापता बताई गई हैं। पुलिस 25 से 30 साल की लापता महिलाओं के बारे में जानकारी कर रही है।

लोनी में हो चुकी ऐसी घटना
इसी तरह की घटना दो महीने पहले लोनी में हो चुकी है। वहां दिल्ली से लाकर महिला का शव फेंका गया था। उसका चेहरा भी झुलसा दिया गया था ताकि शिनाख्त नहीं हो सके। वह महिला काफी दिनों तक लोनी क्षेत्र में ही किराए पर रही थी। शिनाख्त होते ही मामले का खुलासा हो गया था।

महिला का शव मिला है। लग रहा है कि इसे कहीं और से लाया गया है। पूरे जिले में अलर्ट किया गया है। लापता महिलाओं के बारे में जानकारी की जा रही है। - अवनीश कुमार, सीओ कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed