फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Giants show electoral strength

चुनावी समर में दिग्गज दिखाएंगे ताकत

Mon, 06 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Giants show electoral strength
मायावती - फोटो : file photo

बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को शहर में गाजियाबाद की पांच और हापुड़ की तीन विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगी। पार्टी जिला इकाई ने बसपा सुप्रीमो के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने भी सभा स्थल का निरीक्षण किया और जनसभा को लेकर पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई।बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद भारती ने बताया कि सुबह 10 बजे से लोगों का जनसभा स्थल पुलिस लाइंस के सामने सदरपुर रोड स्थित एनडीआरएफ ग्राउंड पर आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बसपा सुप्रीमो जनसभा स्थल पर पहुंचेंगी और लोगों को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि बसपा की बीवीएस विंग के 250 कार्यकर्ताओं की टीम की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इनके पास मंच की सुरक्षा और जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होगी। मंच के पास किसी को नहीं आने की देने की जिम्मेदारी भी इनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह जनसभा गाजियाबाद और हापुड़ की कुल आठ विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त रूप से होगी।पहले हिंडन एयरफोर्स, फिर हेलीकॉप्टर से ग्राउंड पर आएंगीभारती ने बताया कि ग्राउंड में हैलीपैड तैयार कराया गया है। बसपा सुप्रीमो हिंडन एयरफोर्स आएगी, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जनसभा स्थल पर पहुंचेंगी।

- 500 पुलिस और 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ द्वितीय मनीष मिश्र और कविनगर एसएचओ हेमंत राय मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रैली के दौरान रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा, लेकिन करीब 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक कंट्रोल करने में लगे रहेंगे।

 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को रावली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही एसपीजी और पुलिस ने रामलीला मैदान को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। सोमवार सुबह पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। देर शाम तक मैदान की सफाई, मंच और हैलीपैड बनाने का काम किया गया।

मंगलवार को यहां हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल किया जाएगा। शाम करीब साढ़े पांच बजे एसएसपी दीपक कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था को देखने मुरादनगर पहुंचे।राहुल गांधी मुरादनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा के संयुक्त प्रत्याशी सुरेंद्र प्रकाश गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रामलीला ग्राउंड में मंच बनाने को मैदान की मापतौल की गई।

सभा के लिए आठ फीट ऊंचाई का मंच बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई करीब 12 फीट और लंबाई 16 फीट होगी। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए एसपीजी की निगरानी में 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा हैलीपैड बनाया जा रहा है। सभास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा हैलीपैड़ बनाया जाएगा।

इनमें से एक हैलीपैड राहुल गांधी के लिए प्रयोग किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मंच पर करीब 12 से 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सोमवार सुबह एसपी ग्रामीण ओमप्रकाश यादव, एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने एसपीजी की टीम के साथ रामलीला मैदान की सुरक्षा का जायजा लिया।  
------
आज लोनी आएंगे जयंत चौधरी, उमा भारती और मनोज तिवारी
 रालोद प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी लोनी पहुंचेंगे। वह बेहटा हाजीपुर में संगम विहार सिनेमा हॉल के पास मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय हुआ है।


उनका हेलीकॉप्टर गायत्री विहार कालोनी में उतरेगा, जहां से वह जनसभा स्थल पहुंचेंगे।उधर, भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर गुर्जर के समर्थन में सांसद उमा भारती और मनोज तिवारी भी मंगलवार को लोनी पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम 100 फुटा रोड नीलम फैक्ट्री में दोपहर 12 बजे का तय किया गया है।

फिलहाल, इस सभा के लिए भाजपा प्रत्याशी को सोमवार की शाम तक भी प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। बहरहाल, भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि सभा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed