फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghzaibad news

ढाई लाख में खरीदा था बच्चा, बैग में रखकर ले गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghzaibad news
ढाई लाख में खरीदा था बच्चा, बैग में रखकर ले गए
विज्ञापन

लोनी। डाबर तालाब कॉलोनी में बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने ढाई लाख में बच्चे को खरीदा था। किसी को शक न हो इसलिए वह बच्चे को बैग में लेकर गया था। यह भी पता चला है कि आरोपी ने ढाई लाख में खरीदने के बाद बच्चे को पांच लाख रुपये में एक दंपती को बेच दिया था।

12 मई को डाबर तालाब कॉलोनी से आरोपियों ने 14 दिन के बच्चे को ढाई लाख रुपये में खरीदा था। आरोपियों ने रुपये शाम तक देने का वादा किया था। आरोपी बच्चे को काले रंग के बैग में रखकर ले गए थे। जब शाम तक पैसे नहीं मिले तो दंपती ने पुलिस को बच्चा चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चा खरीदने वाला गैंग वाले हर इलाके में अपना एजेंट छोड़ता हैं। एजेंट गरीब महिलाओं से संपर्क कर बच्चा बेचने का काम करते हैं। लोनी में भी एक महिला एजेंट काम कर रही थी। महिला ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर डाबर तालाब कॉलोनी में 14 दिन के बच्चों को बिकवाया था। दंपती को शाम तक पैसे देने का वादा किया था। एजेंट ने गैंग के सदस्यों को बच्चा दे दिया था। लेकिन गैंग के सदस्य पैसे नहीं दे सके थे। इस कारण एजेंट दंपती को पैसे नहीं दे पाए थे। जब शाम तक पैसे नहीं मिले तो दंपती ने पुलिस को बच्चा चोरी की सूचना दे दी। जानकारी के अनुसार एजेंट ने लोनी से करीब ढाई लाख रुपये में बच्चा खरीदा था। एजेंट ने बच्चा गैंग के सदस्यों को दे दिया। बाद में गैंग ने यूपी के ही एक बड़े जिले में बच्चे को एक दंपती को करीब पांच लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस के हाथ कुछ एजेंट और गैंग के सदस्य आए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed