फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

इंदिरापुरम थाने के सामने सराफ से हथियार के बल पर 30 लाख का सोना लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
इंदिरापुरम थाने के सामने सराफ से 30 लाख के गहने लूटे
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-8 में इंदिरापुरम थाने के सामने दिल्ली के एक ज्वेलर्स से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 30 लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए। बदमाशों ने ज्वेलर्स के पेट से तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी। स्कूटी में रखा बैग निकलवाकर फरार हो गए। बैग में सात हजार रुपये कैश भी थे। पुलिस बदमाशों को पकड़ने की जगह पीड़ित से ही काफी देर तक पूछताछ करती रही। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
सराफ सुधीर वर्मा शाहदरा रहते हैं। उनकी बलवीर नगर चौक पर शिव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह सोने-चांदी के गहने बनवाकर एनसीआर की दुकानों पर बेचते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह वसुंधरा सेक्टर-15 में एक सुनार के पास स्कूटी पर गहने देने आए थे। सराफ के न मिलने पर वह लौटते समय इंदिरापुरम कोतवाली के सामने वसुंधरा सेक्टर-आठ की तरफ मुड़े। तभी पीछे से हाईस्पीड बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रोक ली। एक बदमाश ने पेट में तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और फिर आधा किलोग्राम सोने के गहनों से भरा बैग लूट लिया। गहनों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई है। बैग में सात हजार रुपये की नकदी भी रखी थी। सराफ को धमकी देकर बदमाश बुद्धचौक की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित से ही पूछे सवाल
सराफ के भतीजे मोहित वर्मा का आरोप है कि सुधीर वर्मा शुगर के मरीज हैं। बदमाशों के गोली मारने की धमकी से उनका बीपी व शुगर लेवल बढ़ गया। किसी तरह वह डरे-सहमे इंदिरापुरम थाना पहुंचे। वहां गेट पर बैठकर परिजनों को फोन कर सूचना दी। सभी के वहां पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करने के बजाय काफी देर तक उनसे ही सवाल-जवाब करती रही। तहरीर लेकर शनिवार सुबह थाने आकर एफआईआर की कॉपी लेने के लिए कहा। मोहित का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस के व्यवहार से सराफ सुधीर वर्मा काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लूट के बाद भी नहीं चेती इंदिरापुरम थाना
थाने के सामने बदमाश लोगों को सरेराह निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 27 जनवरी को अकबरपुर बहरामपुर निवासी वर्णिका से बाइक सवार लुटेरे ने थाने के सामने ही मोबाइल फोन लूट लिया था। इसमें वर्णिका ने शिकायत देकर लुटेरे को पकड़ने की मांग की थी।

सीसीटीवी कर रहे चेक
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि सराफ सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है। लुटेरों की पहचान के अलावा सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। ------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed