फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

राणा अय्यूब पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
राणा अय्यूब पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

साहिबाबाद। स्वतंत्र पत्रकार राणा अय्यूब पर गलत तरीके से करीब तीन करोड़ रुपये एकत्र करने की रिपोर्ट इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीन कैंपेन चलाकर उन्होंने चैरिटी के नाम पर पैसा एकत्रित किया। उन्होंने एफसीआरए की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। इसके साथ ही पैसों का इस्तेमाल अपने लिए किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इंदिरापुरम की ऐंजल जुपिटर सोसायटी में विकास रहते हैं। वह हिंदू आईटी सेल संस्था चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी संस्था के लिए काम करने वाले वालंटियर ने स्वतंत्र पत्रकार राणा अय्यूब की तरफ से वर्ष 2020 से अब तक तीन कैंपेन चलाकर क्राउड फंडिंग की है। जिसमें उनके वालंटियर ने पैसा दान किया। उन्होंने पता लगाया तो जानकारी मिली कि राणा अय्यूब ने अप्रैल 2020 से मई 2020, जून 2020 से सितंबर 2020 और मई 2021 से जून 2021 के बीच झुग्गी में रहने वाले और किसानों की मदद के लिए, बिहार, असम और महाराष्ट्र में आपदा में मदद और कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद के नाम पर क्राउड फंडिंग की। इस दौरान विदेश से भी डॉलर में पैसा लिया गया जो कि फोरन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल अपने लिए भी किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन तीन कैंपेन के जरिए उन्होंने करीब तीन करोड़ रुपये गलत तरीके से जमा किया। जिसका प्रयोग लोगों की सहायता की बजाए राणा ने अपने लिए किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत थाना इंदिरापुरम में की है। पुलिस ने धोखाधड़ी, काले धन की वैधता की रोकथाम अधिनियम, संपत्ति का बेईमानी से गबन, विश्वास का हनन समेत छह धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed