फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad 9 year old girl assaulted by showing obscene video

गाजियाबाद: साइकिल मरम्मत कराने गई नौ साल की बच्ची को दिखाया अश्लील वीडियो, फिर की छेड़छाड़

Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
सार

बच्ची ने परिजनों को घर आकर सारी बातें बताईं। आरोप है कि बच्ची के चाचा दुकानदार के पास गए तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ghaziabad 9 year old girl assaulted by showing obscene video

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बार्डर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह साइकिल की मरम्मत कराने गई नौ साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर दुकानदार समेत दो लोगों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बच्ची ने परिजनों को घर आकर सारी बातें बताईं। आरोप है कि बच्ची के चाचा दुकानदार के पास गए तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि सुबह उनकी बेटी साइकिल ठीक कराने के लिए पास के एक दुकानदार के पास गई थी। आरोप है कि दुकानदार और उसके एक साथी ने पहले तो बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची ने विरोध किया और घर आ गई। बच्ची ने अपने चाचा को जानकारी दी। बच्ची के चाचा दुकानदार के पास पहुंचे। आरोप है कि दुकानदार ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में चाचा के चोट आई है। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी कल्लू उर्फ अब्दुल सलाम और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed