फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पांच राज्यों में अगले हफ्ते से दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पांच राज्यों में अगले हफ्ते से दौड़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

साहिबाबाद। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड रूट पर कोरोनाकाल में रोडवेज बसों के संचालन पर लगा ब्रेक अब जल्द ही हटने वाला है। लखनऊ में परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों ने कौशांबी डिपो से रूट मैप मांगा है। रीजनल मैनेजर की तरफ से इन रूटों पर बसों के संचालन की रिपोर्ट भेज दी गई है। दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों ने खुद ही आनंद विहार डिपो से बसें संचालित करने के लिए आमंत्रित की हैं। बसों के संचालन से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।
रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने के दौरान दूसरे राज्यों में रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इससे चालक और परिचालकों को तो नुकसान होने लगा, साथ ही परिवहन निगम को भी आय में भारी क्षति झेलनी पड़ रही है। बताया गया कि रोडवेज को अपने रीजन में प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होती थी। दूसरे राज्यों में बसों के संचालित न होने से अब यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे आ गया है। ऐसे में परिवहन निगम के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

संक्रमण दर काफी नीचे आने के बाद अब मुख्यालय के अधिकारियों ने कौशांबी डिपो से रूट मैप मांगा है। इसके तहत अब डिपो से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड रूट की जानकारी भेज दी गई है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक मुख्यालय से डिपो के अधिकारियों को बस संचालन के लिए हरी झंडी मिल सकती है। बताया गया कि दिल्ली में अनलॉक होने के बाद दूसरे राज्यों से भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। लिहाजा दिल्ली परिवहन के अधिकारियों ने यूपी रोडवेज को भी आनंद विहार बस स्टेशन से संचालन शुरू करने के लिए कहा है। फिलहाल अभी इस पर मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा ही निर्णय लिया जाना है। कौशांबी डिपो से बसों का संचालन शुरू होने पर लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन दिनों दूसरे राज्यों की बस लेने के लिए यात्रियों को निकटवर्ती प्रदेशों के बॉर्डर से बस पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed