फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in Future child play school Ghaziabad no casualities

प्ले स्कूल के मीटर पैनल में लगी आग, फंसे हुए 14 बच्चों को दमकल कर्मियों ने निकाला

Wed, 10 Jul 2019 11:19 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Future child play school Ghaziabad no casualities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कौशांबी में रेडिसन ब्लू होटल के पीछे दो मंजिला एक मकान में सीढ़ियों के पास लगे मीटर पैनल में आग लग गई। आग सीढ़ियों के नीचे खड़ी स्कूटी में लग गई। इससे ग्राउंड फ्लोर में चल रहे प्ले स्कूल में धुआं और गर्मी से 14 बच्चे फंस गए । सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बच्चों को पीछे के गेट से बाहर निकाला।

विज्ञापन


आग बुझने के बाद छत पर पहुंचे लोग नीचे आ सके। पांच दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

कौशांबी में रेडिसन ब्लू होटल के पीछे प्लॉट नंबर ए-199 में दो मंजिला मकान है। एफएसओ एसएन सिंह ने बताया कि उस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर ज्योति गर्ग का 'फ्यूचर चाइल्ड' के नाम से प्ले स्कूल है। जबकि दूसरे मंजिल पर निर्मल कुमार परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:35 बजे मकान के प्रवेश द्वार पर लगे मीटर पैनल बॉक्स में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग सीढ़ियों के नीचे खड़ी स्कूटी में लग गई। इस दौरान स्कूल में पढ़ रहे छोटे बच्चे फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में और दूसरी मंजिल तक हीट और धुआं भर गया। दूसरी मंजिल पर रह रहे परिवार के करीब आधा दर्जन लोग भी फंस गए। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

इस दौरान स्कूल में करीब 14 बच्चे फंस गए थे। धुएं से परेशान होकर बच्चे चिल्लाने लगे। दमकल कर्मियों ने स्कूल में बने पीछे के गेट से बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। ऊपर की मंजिल में धुआं भरने से लोगों का दम घुटने लगा।

दमकलकर्मी परिवार के आधा दर्जन सदस्यों को छत पर ले गए। आग बुझाने के बाद परिवार को सुरक्षित नीचे उतारा गया। करीब आधे घंटे तक परिवार छत पर रहा। एफएसओ ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।


स्कूल संचालक को भेजा जाएगा नोटिस
एफएसओ एसएन सिंह ने बताया कि स्कूल के पास एनओसी नहीं है। आवासीय क्षेत्र में स्कूल चल रहा है। स्कूल में फायर फाइटिंग सिलेंडर तो मिले थे, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। सीढ़ियों का मात्र एक रास्ता होने से दूसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार ऊपर फंस गया था। जल्द ही स्कूल संचालक को नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed