फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will be able to apply online application, complaint in GDA

गाजियाबाद: जीडीए में अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, शिकायत

Mon, 08 Jul 2019 06:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
Will be able to apply online application, complaint in GDA
जीडीए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन - फोटो : Social Media

जीडीए ने सिंगल विंडो सिस्टम को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब लोगों को आवेदन और शिकायतों के लिए प्राधिकरण के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था लागू होने बावजूद स्वागत कक्ष में आवेदन संबंधी व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन


प्राधिकरण में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बीते साल एक दिसंबर से सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया था। बाबुओं और अधिकारियों की ओर से महीनों शिकायतों का हल नहीं करने से जीडीए वीसी ने पारदर्शिता के लिए इस व्यवस्था को लागू किया। इसका स्वागत कक्ष में कंट्रोल रूम और सात काउंटर बनाकर अलग से कर्मियों की तैनाती की थी।
विज्ञापन


सिंगल विंडो सिस्टम से लोगों की प्रशासनिक के साथ नियोजन अनुभाग, अभियंत्रण, वित्त, लेखा सहित अन्य समस्याओं के आवेदन और शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। अब व्यवस्था को लागू होने के सात माह बाद जीडीए ने लोगों को ओर सहूलियत देने के लिए ऑनलाइन आवेदन और शिकायत की सुविधा देने पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू हो जाने केबाद लोग वेबसाइट पर जाकर आवेदन और शिकायत कर सकेंगे। फिर निर्धारित आईडी नंबर मिलने के बाद तय समयसीमा के अंदर शिकायतों का निदान हो सकेगा। जीडीए वीसीस कंचन वर्मा ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में ऑनलाइन आवेदन व शिकायतों की व्यवस्था को लागू करने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed