फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मुठभेड़ के बाद से घर नहीं पहुंचा चश्मदीद, पिता भी डिप्रेशन में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मुठभेड़ के बाद से घर नहीं पहुंचा चश्मदीद, पिता भी डिप्रेशन में
विज्ञापन

गाजियाबाद। 11 नवंबर को लोनी बॉर्डर पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ का चश्मदीद गवाह व गोदाम मालिक आदिल मुठभेड़ के बाद से लापता है। वह घर नहीं पहुंचा है। यह बात खुद उसके परिजनों ने बताई है। साथ ही परिजनों का कहना है कि आदिल के पिता सलीम भी मुठभेड़ के बाद से डिप्रेशन में आ गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुठभेड़ में आदिल को चश्मदीद दर्शाया तो वहीं, भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का आरोप है कि आदिल के पिता सलीम की शह पर ही गोकशी हो रही थी।
दोनों तरफ से चलीं थी 23 राउंड गोलियां, खोखे सिर्फ 8 मिले
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने मुठभेड़ के बाद तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसमें दर्शाया है कि तस्करों की तरफ से फायरिंग होने पर साहस का परिचय देते हुए उन्होंने सात गोलियां चलाईं, जबकि दरोगा ब्रजकिशोर गौतम ने 9 गोलियां चलाईं। वहीं, तस्करों की तरफ से 7 गोलियां चलानी दर्शाई हुई हैं। कुल मिलाकर मुठभेड़ में दोनों तरफ से 23 राउंड गोलियां चलीं, जबकि खोखे सिर्फ 8 बरामद हुए और वह भी पुलिस की तरफ से चलाई गोलियों के।
विज्ञापन

--------------
दरोगा से विवाद के बाद इंस्पेक्टर के मेसेज ने उड़ाए थे होश
जिस चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, उस पर पूर्व में तैनात दरोगा लोकेश कुमार ने इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को व्हॉट्सएप पर मेसेज किया था। उसमें लिखा था कोई भी पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर से खुश नहीं है। इस मेसेज के बाद इंस्पेक्टर का दरोगा से विवाद भी हो गया था। विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने थाने के व्हॉट्सएप ग्रुप पर एक मेसेज डाला था, जिसे पढ़कर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मेसेज में प्रतीत हो रहा था कि इंस्पेक्टर कोई अप्रिय कदम उठाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो सहित....
चार्ज लेते ही थाने में लगा दिया था पीए सिस्टम
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने 26 सितंबर को लोनी बॉर्डर थाने का चार्ज लिया था। 30 सितंबर को उन्होंने थाने पर पीए (पब्लिक अड्रेसिंग) सिस्टम लगवा दिया था। जब भी वह किसी को डांट-फटकार लगाते, तो पूरा थाना सुनता था। वहीं, 13 नवंबर को चार्ज छोड़ने के बाद इंस्पेक्टर अपने साथ पीए सिस्टम को भी उखाड़कर ले गए।

-------------
फोटो सहित.....
एसपी ग्रामीण ईमानदार, इंस्पेक्टर का बयान दंडनीय है : एसएसपी
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने मंगलवार को एसएसपी के व्हॉट्सएप पर मेसेज भेजा था। उसमें कहा था कि एसएसपी जब भी बुलाएंगे, वह आ जाएंगे। वहीं, इंस्पेक्टर ने कहा था कि उन्हें एसपी ग्रामीण पर भरोसा नहीं है। इंस्पेक्टर के इस बयान पर एसएसपी पवन कुमार ने ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा की खुलकर तारीफ की। कहा कि एसपी ग्रामीण बेहतरीन, मेहनती व ईमानदार अधिकारी हैं। इंस्पेक्टर राजेंद्र का बयान अनुशासनहीनता है और दंडनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed