फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मॉडलिंग कर रही छात्रा व सहेली को रास्ते में रोककर छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मॉडलिंग कर रही छात्रा व सहेली को रास्ते में रोककर छेड़छाड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 में मॉडलिंग कर रही छात्रा व उसकी सहेली को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिचित युवक ने ही साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उनकी वीडियो बनाई। विरोध करने पर उसका मोबाइल सड़क पर पटककर तोड़ दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का कहना है कि वह बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और साथ ही करीब चार माह से मॉडलिंग भी कर रही है। पीड़िता का कहना है कि 5 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से संजयनगर सेक्टर-23 स्थित मार्केट गई थी। वहां उसका परिचित युवक रोहित अपने साथी आशू डबास व दो अन्य लोगों के साथ आया और रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उन पर आपत्तिजनक कमेंट किए। पीड़िता का कहना है कि विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी सहेली को मोबाइल छीन लिया और सड़क पर पटककर तोड़ दिया।
विज्ञापन

मारपीट की वीडियो बनाई, गोली मारने की धमकी दी
पीड़ित छात्रा का कहना है कि आशू ने अपने मोबाइल से मारपीट की वीडियो बनाई। इतना ही नहीं, उसने गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा का कहना है कि रोहित से उसकी जान-पहचान थी। उसकी गलत संगति को देखते हुए उसने उससे बोलचाल बंद कर दी थी। इसके बाद रोहित ने कई बार रास्ते में आते-जाते वक्त छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांगने पर वापस ले ली थी शिकायत
छात्रा का कहना है कि रोहित की हरकतें बढ़ती देख उसने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन रोहित के माफी मांग लेने के कारण उसने समझौता कर लिया। इसके बाद भी रोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो केस दर्ज कराना पड़ा। पीड़ित छात्रा का कहना है कि घटना के बाद से वह और उसकी सहेली दहशत में है। जिसके चलते वह घर से भी नहीं निकल रही हैं। मधुबन बापूधाम एसएचओ देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed