फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

अक्तूबर में मिलेगी 480 आवासों की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
अक्तूबर में मिलेगी 480 आवासों की सौगात
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में पहले प्रधानमंत्री आवासीय प्रोजेक्ट के 480 आवंटियों को अक्तूबर में भवनों की सौगात मिलेगी। पीएम आवास प्रोजेक्ट में 240 भवनों का काम पूरा हो चुका है, जबकि अन्य 240 भवनों का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में गांधी जयंती या फिर उसके बाद आवंटियों को भवनों की चाबी सौंपी जा सकती है। योजना में पीएम आवास के भवनों का आवंटन 2020 फरवरी माह में ड्रॉ के जरिए हो चुका है। ऐसे में ड्रॉ के डेढ़ साल बाद भवन का इंतजार खत्म होने वाला है।
240 भवनों की फिनिसिंग का काम पूरा
मधुबन बापूधाम में पहले पीएम आवास प्रोजेक्ट में 240 भवनों की फिनिसिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। जीडीए ने आवंटियों को पजेशन से पहले भवन की पहली किस्त जमा करने को कहा है। इस बाबत आवंटियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बाकी अन्य 240 भवनों का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर तक हर हाल में बाकी बचे काम को पूरा करने के तेजी से प्रयास जारी हैं। बाकी बचे भवनों के लिए आवंटियों को साल के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एक साल की देरी से चल रहा प्रोजेक्ट
जीडीए का पहला पीएम आवास प्रोजेक्ट एक साल की देरी से चल रहा है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के चलते प्रोजेक्ट की समयसीमा आगे बढ़ चुकी है। इन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू हुआ था। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन विभिन्न कारणों से योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता एसके सिन्हा का कहना है कि प्रोजेक्ट में 240 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी 240 भवनों का काम अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। अक्तूबर में ही आवंटियों को पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed