फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

इंदिरापुरम विस्तार योजना में अब आम लोग भी खरीद सकेंगे प्लॉट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
इंदिरापुरम विस्तार योजना में अब आम लोग भी खरीद सकेंगे प्लॉट
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की महीउद्दीनपुर कनावनी में इंदिरापुरम विस्तार योजना में अब आम लोग प्लॉट खरीद सकेंगे। बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंड के खरीदार नहीं मिलने पर जीडीए ने अपनी योजना में तब्दीली की है। अब बड़े भूखंड की जगह इंदिरापुरम विस्तार में छोटे प्लॉट बेचे जाएंगे। योजना में जीडीए के पास 30 हजार वर्ग मीटर जमीन है। ऐसे में यहां 60 मीटर, 100, 150 और 200 मीटर तक के प्लॉट को लोग खरीद सकेंगे।
योजना नहीं होगी लांच, नीलामी में शामिल होंगे प्लॉट :
जीडीए की ओर से इंदिरापुरम विस्तार में भूखंडों की आवासीय योजना नहीं लांच की जाएगी। प्राधिकरण आवासीय भूखंडों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल कर उन्हें बेचेगा। माह के आखिर तक इंदिरापुरम विस्तार के भूखंडों को नीलामी में शामिल किया जा सकता है। प्राधिकरण नियोजन अनुभाग इंदिरापुरम विस्तार में 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर विभिन्न साइज के छोटे प्लॉट पर काम कर रहा है। ऐसे में नीलामी में 250 से अधिक भूखंडों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंड़ों को नहीं मिले खरीदार :
जीडीए ने इंदिरापुरम विस्तार का टोटल स्टेशन सेटेलाइट सर्वे की मदद से ले-आउट तैयार किया था। ले-आउट के अनुसार कुल 10 पॉकेट में विकसित करने की योजना है। सबसे पहले जीडीए की योजना 200 वर्ग मीटर, 250, 300 और 350 वर्ग मीटर के भूखंड काटकर आवासीय योजना लांच करने की थी। जो कि साकार नहीं हो सकी। फिर तीन बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंडों को बेचने की प्लानिंग की गई। इसके लिए बिल्डरों को प्लॉट का भ्रमण भी कराया गया, लेकिन कोरोना और मंदी के दौर में कोई बिल्डर बड़ा भूखंड लेने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में अब नई योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जमीन के ऊंचे दाम, ऐसे में छोटे प्लॉट पर काम :
इंदिरापुरम और उसके आसपास जमीन की कीमत 72 हजार प्रति वर्ग मीटर है। जमीन की अधिक कीमत के कारण ही जीडीए अब छोटे भूखंड को काटकर उसे बेचने की योजना पर काम कर रहा है। भूखंड का साइज कम होने के चलते वह आम लोगों की पहुंच के अंदर आ सकेंगे। नीलामी में मिल रहे रुझान के चलते ही भूखंडों को शामिल किया जाएगा।
----
स्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी :
जीडीए की योजना हर पॉकेट में सभी स्तरीय सुविधाएं देने की है। योजना में पॉकेटवार स्कूल, पेट्रोल पंप, सामुदायिक केंद्र, अस्पताल आदि के भूखंडों को शामिल किया जाएगा। योजना में कोई सड़क 40 फुट से छोटी नहीं होगी। मुख्य और अंदरूनी सड़कें 12 मीटर, 24 और 30 मीटर की होंगी।

----
कोट...
जल्द नीलामी में शामिल होंगे प्लॉट:
इंदिरापुरम विस्तार योजना में 200 वर्ग मीटर तक के छोटे आवासीय एकल यूनिट भूखंड लाए जाएंगे। जल्द प्लॉट को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। छोटे प्लॉट होने से वह आम लोगों की पहुंच में भी होंगे। -- आशीष शिवपुरी, सीएटीपी, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed