फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एक रुपये में शादी तय की, ऐन वक्त पर मांगी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एक रुपये में शादी तय की, ऐन वक्त पर मांगी कार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली इलाके में एक रुपये में शादी तय कर दहेज में कार मांगने का मामला सामने आया है। मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने शादी से कुछ दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता का कहना है कि शादी की तैयारी में उनके करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च हो गए। रिश्ता टूटने पर समाज में बदनामी अलग से झेलनी पड़ी। आरोप है कि लड़का पक्ष ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मोहाली पंजाब निवासी लड़के, उसके पिता, भाई व बहनोई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
नगर कोतवाली के मोहल्ला सराय नजर अली में रहने वाले रामचंद्र शर्मा का कहना है कि वह ट्रक चलाकर आजीविका चलाते हैं। उनके रिश्तेदार विनोद कुमार ने उन्हें फोन किया और पंजाब के मोहाली से बेटी के लिए एक रिश्ता बताया। रिश्तेदार ने बताया था कि परिवार ठीक-ठाक है और उनकी कोई मांग भी नहीं है। इसके बाद दोनों परिवार मिले और लड़का-लड़की द्वारा एक-दूसरे को पसंद करने के बाद रिश्ता तय हो गया। बीती 16 अप्रैल को गोद भराई की रस्म अदायगी के बाद शादी के लिए 29 मई की तारीख निर्धारित कर दी गई। रामचंद्र शर्मा का कहना है कि रिश्ता तय करते वक्त लड़का पक्ष ने एक रुपये का रिश्ता स्वीकार किया और दहेज में कोई मांग न होने की बात कही थी। लेकिन कुछ दिनों बाद बातों-बातों में लड़का पक्ष कार की मांग करने लगा।
विज्ञापन

बरात लाने से पहले रखी शर्त
रामचंद्र शर्मा का कहना है कि शादी से कुछ दिन पहले ही कार की मांग के बारे में पता चलने पर उन्होंने लड़का पक्ष से संपर्क किया और कार देने में असमर्थता जाहिर की। इस पर लड़का पक्ष ने साफ कह दिया कि शादी में कार मिलने पर ही बरात आएगी। उन्होंने कार देने से इंकार कर दिया तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और कार्ड भी बंट चुके थे। इस सब में साढ़े पांच लाख रुपये खर्च हुए। वहीं, रिश्ता टूटने पर समाज में बदनामी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं माना लड़का पक्ष तो पुलिस से लगाई गुहार
रामचंद्र शर्मा का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद भी वह लड़का पक्ष को समझाने की कोशिश करते रहे। साथ ही शादी में हुए खर्च का हवाला देते हुए समझौता करने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन लड़का पक्ष नहीं माना। इसके बाद उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। रामचंद्र शर्मा का आरोप है कि लड़का पक्ष ने सोची-समझी साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की। नगर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जिला मोहाली, पंजाब के कुराली निवासी योगेश, उसके पिता गोवर्धन, भाई राकेश व बहनोई पीयूष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed