फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

40 करोड़ से संवरेगी शहर की गलियां, पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
40 करोड़ से संवरेंगी
विज्ञापन

शहर की गलियां, पार्क
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से पटरी से उतरे शहर के विकास कार्य फिर रफ्तार पकड़ेंगे। 2022 में विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले निगम पार्षद और मेयर शहर में इन बकाया विकास कार्यों को पूरा कराएंगे। 2019-20 के बकाया 40 करोड़ के विकास कार्य अब 2021 में शुरू होंगे। नगर निगम के निर्माण विभाग यह रकम शहर की करीब 200 से ज्यादा गलियों, नालियों और पार्कों को संवारने पर खर्च करेगा।
नगर निगम ने 2019 में प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों का कोटा एक-एक करोड़ रुपये तय किया था। नगर निगम अधिकारी इनमें से महज 60-60 लाख के कार्य पूरे करा पाए। 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन से विकास कार्य थम गए। इसके बाद शहर की 22 लाख की आबादी विकास कार्यों का इंतजार करते ही रह गए। नगर निगम ने न तो 2019 के बकाया विकास कार्य पूरे कराए और न ही 2020 में नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराए। जनवरी 2021 में नगर निगम की बोर्ड बैठक हुई तो 2020 का वार्ड कोटा महज 20-20 लाख रुपये तय किए गए। यह काम भी 15 फरवरी 2021 तक पूरे कराने का वादा किया गया था, लेकिन अफसरों की लेटलतीफी की वजह से अभी तक शुरू भी नहीं हो पाए। अब नगर निगम ने 2019 व 2020 के बकाया 20-20 करोड़ रुपये के बकाया काम पूरे कराने का निर्णय लिया है। यानी अब शहर में जल्द ही 40 करोड़ की लागत से शहर की 200 से ज्यादा गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली निर्माण का काम कराया जाएगा। शहर के करीब 50 से ज्यादा पार्कों की बाउंड्रीवॉल और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

2021 का वार्ड कोटा अभी तक नहीं तय
नगर निगम आमतौर पर मार्च में ही बोर्ड बैठक बुलाकर आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पास कराकर वार्ड कोटा भी तय कर लेता है। इस साल भी नगर निगम की लेटलतीफी से बोर्ड बैठक में बजट पास नहीं हो पाया है। हालांकि कार्यकारिणी समिति कई संशोधन के साथ बजट को पास कर चुकी है। बोर्ड बैठक होगी तो नगर निगम वर्ष 2021-22 के लिए वार्ड कोटा तय करेगा। हालांकि इस साल भी माना जा रहा है कि वार्ड कोटे को एक करोड़ से घटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे प्रमुख विकास कार्य
1. नंदग्राम की विकलांग कॉलोनी में तीन गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली।
2. वार्ड-7 की सुदामापुरी कॉलोनी में तीन गलियों का निर्माण व आरसीसी नाली।
3. वार्ड-7 के महाराणा विहार में सीसी रोड और नाली का निर्माण होना है।
4. वार्ड-53 रईसपुर क्षेत्र में चार गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम।
5. वार्ड-59 में पटेल नगर व शिब्बनपुरा की दो गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स।
6. वार्ड-9 में होटल पेलिकन के पास शहीद गेट का निर्माण कराया जाएगा।
7. पटेल नगर सेकेंड में राजपूत भवन के सामने पार्क की मरम्मत का काम।
8. डीएलएफ कॉलोनी, संगम विहार व बृजनगरी में सीसी टाइल्स व नाली निर्माण।
9. वार्ड-10 की डीएलएफ कॉलोनी में सेंट्रल पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
10. कालका गढ़ी और जटवाड़ा में सीसी रोड बनाई जाएंगी।
11. शास्त्रीनगर जी-ब्लॉक में कैप्टन जीएस सूरी पार्क के सौंदर्यीकरण का काम।
12. सूर्यनगर में मेन रोड पर दिल्ली बार्डर तक डिवाइडर की मरम्मत।
13. शहीदनगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स से गलियों का निर्माण, नाला भी बनाया जाएगा।
कोट
दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से नगर निगम ने विकास रोक दिए, जबकि अन्य कार्य कराए जाते रहे हैं। अब दोबारा विकास कार्य शुरू होने का इंतजार है, ताकि लोगों की समस्याएं दूर हो सके।
- मनोज चौधरी, कांग्रेस पार्षद वार्ड-53
वार्ड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पहले दो गलियों और एक नाली का निर्माण हुआ था, इसके बाद काम रुक गया। कई माह बाद अब दोबारा काम शुरू करने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
- नरेश जाटव, बसपा पार्षद वार्ड-7
जो काम वार्ड में मार्च से पहले होने थे, वह एक नाला न बन पाने की वजह से रोक दिए गए थे। अधिकारियों ने अब जून माह के अंत तक इन कार्यों को शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

- माया देवी, कांग्रेस पार्षद वार्ड-6
कोट
वार्डों के विकास कार्यों को शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया फरवरी में ही शुरू कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से काम रुक गए थे। इनके वर्क ऑर्डर जारी करने शुरू कर दिए गए हैं। दो माह में सभी काम पूरे हो जाएंगे।
- मोइनुद्दीन खान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed