फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डासना देवी मंदिर में 22 पुलिसवालों की मौजूदगी में दो साधुओं पर पेपर कटर से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डासना देवी मंदिर में 22 पुलिसवालों की
विज्ञापन

मौजूदगी में दो साधुओं पर पेपर कटर से हमला
गाजियाबाद। पिछले कुछ समय से चर्चा में चल रहे डासना देवी मंदिर में मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोते हुए दो साधुुओं नरेशानंद और मनोज सिंह पर पेपर कटर से हमला किया गया। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की सुरक्षा में लगे 22 पुलिसवाले हमले के वक्त मौजूद थे। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद चार फुट ऊंची दीवार कूदकर आए हमलावर वारदात कर आसानी से चले गए, लेकिन सो रहे पुलिसवालों को भनक तक न लगी। नरेशानंद को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जबकि मनोज को मामूली खरोंच आई है। हमले की वजह पुलिस मालूम नहीं कर पाई है।

दोनों साधू बिहार के निवासी हैं और सात अगस्त से मंदिर में ठहरे हुए थे। इन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पूर्व भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाना था। हमले में घायल होने के बाद नरेशानंद भागते हुए पुलिसवालों के पास पहुंचे। तब पुलिसवालों की आंख खुली। सेवादार अनिल अनिल यादव ने बताया कि पुलिसवाले और मंदिर के सेवादार नरेशानंद के एनएच-9 स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार न मिलने पर नेहरु नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज सिंह पर हमला करते समय पेपर कटर गिर पड़ा तो हमलावरों ने ब्लेड मारा लेकिन यह टूट गया। इस कारण मनोज को मामूली खरोंच आई। अनिल यादव ने अज्ञात में जानलेवा हमला का केस दर्ज कराया है। ब्लेड और पेपर कटर मौके पर पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed