फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

इस हफ्ते फिर बूंदाबांदी की संभावना, फिर सताएगी सर्दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
इस सप्ताह फिर बूंदाबांदी की संभावना, सताएगी सर्दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। इस सप्ताह सर्दी लोगों को और सताएगी। सर्द हवाओं के साथ मौसम में बढ़ी गलन लोगों को परेशान करेगी। इस सप्ताह बूंदाबांदी के बाद फिर से सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों ने सोमवार को धूप निकलने की संभावना जताई है।
तापमान में गिरावट के साथ लोग दिन भर सर्दी से ठिठुरते रहे। पूरे दिन धूप न निकलने और ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानी हुई। जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहा और लोग ठंड से बचाव करते हुए दिखाई दिए। कुछ दिनों में सर्दी का सितम और भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री ही रहेगा। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह बूंदाबांदी होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। रविवार को सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ेगी। इसके बाद सोमवार को आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जिले का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जाहिर की है।
विज्ञापन

हीटर, रजाई और कंबल की बिक्री बढ़ी
सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजारों में हीटर, रजाई और कंबल के खरीदार निकलने लगे हैं। हीटर विक्रेता नीरज ने बताया कि बाजारों में कई तरह के हीटर घर और ऑफिस के मुताबिक उपलब्ध हैं। ऑयल हीटर की डिमांड लोगों में ज्यादा रहती है। इसके अलावा स्प्रिंग हीटर, पाइप हीटर, हैलोजन सहित अन्य हीटर लोग खरीद रहे हैं। सीजन में हीटर की बिक्री 40 फीसदी तक फिलहाल बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed