फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से भागा, सिपाही भी लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से फरार, सिपाही भी लापता
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर आया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से फरार हो गया। उसे पेशी पर ले जाने वाला सिपाही भी लापता है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। घंटों खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग न लगने पर कविनगर पुलिस ने कैदी व सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अगस्त 2016 में कविनगर थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उक्त मामले में 26 अगस्त 2018 को रईसपुर निवासी संदीप व अमन के अलावा थाना धौलाना, हापुड़ के गांव छज्जूपुर की मंढैया निवासी अनुज पुत्र उदयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने संदीप व अमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अनुज ने 29 सितंबर 2017 को गाजियाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस के मुताबिक संदीप व अमन पूर्व में जमानत पर रिहा हो चुके हैं, जबकि अनुज जेल में ही निरुद्ध था।
विज्ञापन

सिपाही कोर्ट में लेकर गया, दोनों वापस नहीं लौटे
मंगलवार को कोर्ट में अनुज की पेशी थी। सुबह उसे अन्य कैदियों के साथ लाकर कोर्ट की हवालात में बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त आवाज लगने पर उसे हवालात से निकालकर कोर्ट में ले जाया गया। पेशी कराने की जिम्मेदारी ड्यूटी पर तैनात सिपाही ओमवीर भाटी की थी, जो पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से आवाज लगने पर चौंके पुलिसकर्मी
सिपाही ओमवीर भाटी अनुज को कोर्ट में पेशी के लेकर जा चुका था, लेकिन कोर्ट से उसके नाम की आवाज लगी तो हवालात पर तैनात पुलिसकर्मी भी चौंक गए। पहले तो सभी ने मामले को सामान्य में लिया लेकिन जब दोपहर 3 बजे तक कैदी व सिपाही वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई।
पहले खुद तलाशा, 4 बजे पुलिस को सूचना दी
पुलिस के मुताबिक कोर्ट की हवालात पर तैनात पुलिसकर्मी पहले खुद ही आरोपी की तलाश में जुटे। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर शाम करीब 4 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। बताया कि पेशी पर आया कैदी फरार हो गया है और उसे ले जाने वाले सिपाही का भी सुराग नहीं लग सका है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे।
सिपाही को लेकर तरह-तरह की चर्चा
कैदी का कस्टडी से भागना तो समझ में आता है, लेकिन सिपाही के भी लापता होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि सिपाही से सेटिंग करके ही कैदी फरार हुआ है। इसके बाद सिपाही भी भाग गया। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि कहीं कैदी के साथियों ने सिपाही के साथ किसी घटना को अंजाम देकर तो उसे कस्टडी से नहीं छुड़ा लिया।

सिपाही का मोबाइल बंद, हापुड़ में दी दबिश : एसएसपी
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सिपाही का मोबाइल बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही कैदी की धरपकड़ के लिए हापुड़ में दबिश दी जा रही है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed