{"_id":"6122a7318ebc3e79fb7bcdc4","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd224564854","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के घर राखी बांधने आई बहन से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के घर राखी बांधने आई बहन से लूट
विज्ञापन
संजयनगर में राखी बांधने आई बहन से घर के बाहर लूट
गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई के घर राखी बांधने आई बहन से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। पीड़िता की तहरीर पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नेहा चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह रक्षाबंधन पर रविवार की सुबह संजयनगर एम ब्लॉक निवासी अपने भाई के घर स्कूटी से राखी बांधने के लिए आई थी। जैसे से उन्होंने भाई के घर के सामने अपनी स्कूटी रोकी तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गले से चेन लूट ली। पीड़िता ने शोर मचाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि घटना स्थल पर देखकर वहां लगे कैमरों से फुटेज निकाली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
एक महीने में हुईं वारदात
21 अगस्त : को शालीमार गार्डन में पुलिस चौकी के पास महिला से चेन लूटी
18 अगस्त : इंदिरापुरम में मेडिकल स्टोर से निकलते ही महिला से चेन लूट ली
8 अगस्त : शास्त्रीनगर में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से चेन लूटी
3 अगस्त : शास्त्रीनगर में पति के साथ टहल रही महिला से हीरे का मंगल सूत्र लूटा
3 अगस्त : कविनगर बी ब्लॉक में लोहा कारोबारी से चेन लूटी
25 जुलाई : सीआईएसएफ रोड पर पिनाकल सोसायटी के पास युवक से चेन लूटी