फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

सीबीआई के रिटायर्ड एएसआई ने पुलिस पर लगाया झूठा केस दर्ज करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
सीबीआई के रिटायर्ड एएसआई ने पुलिस पर लगाया झूठा केस दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-11 निवासी सीबीआई के रिटायर्ड एएसआई नकुल सैन ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर उनके परिजनों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नकुल सैन और उनके परिजनों के अलावा मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। नकुल सैन का उनका कहना है कि उनका बेटा घर में मौजूद था। इसके सारे सबूत उनके पास हैं, लेकिन दूसरे पक्ष की झूठी शिकायत पर उनके बेटे व अन्य के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने दूसरा झूठा केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

विजयनगर थानाक्षेत्र के सेक्टर-11 निवासी नकुल सैन का कहना है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनके बेटे पुनीत पर पहले से ही एससी-एसटी एक्ट का एक झूठा मुकदमा लगवाया हुआ है। इसके बावजूद यह व्यक्ति उन पर और उनके परिवार पर झूठा केस दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाता रहता है। अधिकारियों को दबाव में लेने के लिए वह आत्मदाह की धमकी देता है। इस व्यक्ति से कॉलोनी के सभी लोग परेशान हैं। नकुल सैन का कहना है कि उनके बेटे पुनीत की उठबैठ सुमित नाम के एक युवक से है। बृहस्पतिवार को सुमित उनके बेटे की कार मांग कर ले गया था। अपना काम निपटाने के बाद सुमित कार लेकर आया तो रास्ते में उक्त व्यक्ति की कार खड़ी थी। सुमित ने कार हटाने को कहा तो उक्त व्यक्ति ने अपने घर में उसे बुलाया और योजनाबद्ध तरीके से शोर मचा दिया। वह चिल्लाया कि पुनीत ने उसे जान से मारने के लिए भेजा है। नकुल सेन का कहना है कि इस घटना के दौरान उनका बेटा पुनीत दूधेश्वर नाथ मंदिर में गया हुआ था। नकुल सैन का कहना है कि उसके बाद उनके बेटे ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पहले चौकी इंचार्ज, फिर एसएचओ और बाद में सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने न तो सुबूत देखे और न ही उनकी बात पर भरोसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed