फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

पुलिस ने 6 बच्चों के फोटो दिखाए, परिजनों ने पहचानने से किया इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
बंद बैंक्वेट हॉल में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पहले तल से दूसरे तल तक पहुंच गई। सूचना पाकर इंदिरापुरम पुलिस और दमकलकर्मी छह गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया। आसपास कई शोरूम और पीछे की ओर घर थे। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया। शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।
वसुंधरा सेक्टर 10 में कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज के परिवार के ही भारद्वाज स्क्चॉयर नाम से एक कॉमर्शियल कांप्लेक्स है। इसके पहले और दूसरे तल पर रेड रोज नाम से इंदिरापुरम निवासी विवेक गुप्ता का बैंक्वेट हॉल है। बृस्पतिवार रात करीब आठ बजे अचानक पहले तल पर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरे तल तक पहुंच गई। राहगीरों ने मामले की सूचना इंदिरापुरम पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर सीएफओ सुनील सिंह और एफएसओ वैशाली एसएन सिंह वैशाली व साहिबाबाद स्टेशन से छह गाडिय़ों को लेकर मौके पर मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग को कॉल करके सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने चारों ओर से घेर कर आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। साथ ही पास में ब्यूटी पार्लर में भी लपटें पहुंचने से कुछ नुकसान हुआ है। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण संभव: शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग को आसपास फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

खुला होता बाजार तो हो सकता था बड़ा हादसा
कोरोना कर्फ्यू के चलते सभी मार्केट बंद हैं। जिस कांप्लेक्स में यह बैंक्वेट हॉल चल रहा था। वहां पर कई रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर हैं। जबकि पीछे की ओर आवासीय क्षेत्र है। आग लगने के दौरान बैंक्वेट हॉल के शीशे टूटने से आसपास के लोग सहम गए। आम दिनों में यहां पर काफी ज्यादा भीड़भाड़ होती है। सड़क किनारे गाडिय़ां खड़ी रहने से निकलने तक की जगह नहीं होती। गनीमत रही कि कोरोना कर्फ्यू था और दमकल कर्मियों ने समय से आग फैलने से पहले ही काबू कर लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed