{"_id":"6063818e8ebc3ed63c4bd440","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd216312180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के समर्थन में पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी बसपा विधायक की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के समर्थन में पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी बसपा विधायक की पत्नी
विज्ञापन
ghazibad news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के समर्थन से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी बसपा विधायक की पत्नी
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी है। चार वार्डों से सपा ने पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की है। इसमें बसपा से धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी को वार्ड नंबर 14 से सपा ने समर्थन दिया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बुधवार को दूसरी सूची जारी की जा सकती है।
समाजवादी पार्टी ने मोदीनगर के वार्ड नंबर चार से मुकेश को समर्थन दिया है। मुकेश पिछले काफी समय से सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मुरादनगर के वार्ड नंबर-4 से फारूख चौधरी को समर्थन की घोषणा की गई है। फारूख सपा में पूर्व प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। डासना-मसूरी के वार्ड नंबर-10 से नसीम बेगम चौधरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए सपा का समर्थन रहेगा। धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी ने करीब सात महीने पहले ही सपा की सदस्यता ली थी। लोनी के वार्ड नंबर-13 से ललित बंसल को सपा ने समर्थन दिया है। ललित सपा के लोनी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।
सपा अव्वल, अन्य दलों में मंथन
जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन सूची जारी करने में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप से आगे सपा रही है। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को पहली सूची जारी करने की बात कही थी। इसके बाद दोपहर तक 14 में से चार वार्ड पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। अन्य दलों में फिलहाल प्रत्याशियों के समर्थन पर मंथन चलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अन्य दलों से भी समर्थन सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
सपा में 50 से अधिक ने मांगा समर्थन
अभी 10 वार्डों पर सपा को समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी है। पदाधिकारियों का कहना है कि समर्थन के 50 से अधिक आवेदन हैं, जिन पर अंतिम निर्णय होने के साथ ही सूची जारी होगी।