फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

महेंद्र सिंह टिकैत को था सिर्फ धूम सिंह पर विश्वास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को था सिर्फ धूम सिंह पर विश्वास
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसानों की किसी भी समस्या को संजीदगी से लेने के मामले में भाकियू के संस्थापक रहे चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को धूम सिंह पर पूरा विश्वास था। वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह के निधन के बाद से आज तक किसानों के मुद्दों को धूम सिंह पूरे दमखम से उठा रहे हैं। यह धूम सिंह कोई और नहीं, बल्कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हैं। इस बात का खुलासा संगठन के महासचिव राजपाल शर्मा ने किया है।
भाकियू में महासचिव राजपाल शर्मा ने बताया कि वे संगठन में वर्ष 1986 से जुड़े हैं। दिल्ली में वोट क्लब आंदोलन, लखनऊ आंदोलन और अन्य राज्यों के आंदोलन के वह गवाह हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में जब वह चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के साथ लखनऊ से ट्रेन में लौट रहे थे तो उन्होंने अपने मन की बात उनसे साझा करते हुए कहा था कि उनके बाद संगठन को धूम सिंह आगे बढ़ा सकता है। राजकुमार शर्मा ने जब अनभिज्ञता जताते हुए बड़े चौधरी से धूम सिंह के बारे में पूछा तो महेंद्र सिंह टिकैत ने कहा था कि अपना राकेश ही धूम सिंह है। वह उन्हें प्रेम से धूम सिंह कहते थे। बड़े चौधरी ने कहा था कि वे किसानों का बड़ा नेता बनने की सारी खूबियां राकेश टिकैत के अंदर देखते हैं। उस दौरान राकेश टिकैत दिल्ली पुलिस में सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन

गढ़ और अन्य जगहों से गंगाजल लेकर पहुंचे किसान
किसान आंदोलन के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि करनाल से बुजुर्ग महिलाएं, गढ़, हापुुड़ से युवाओं की टोली और बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जगहों से किसान गंगाजल लेकर यूपी गेट पहुंचे। सभी ने राकेश टिकैत और जगतार बाजवा से मुलाकात की और उन्हें गंगाजल सौंपा। इस पर राकेश टिकैत ने सभी का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed