{"_id":"5fd20e038ebc3e4105382259","slug":"ghaziabad1607601667","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाले मकान-दुकान, लाखों के माल पर साफ किया हाथ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चोरों ने खंगाले मकान-दुकान, लाखों के माल पर साफ किया हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर कोतवाली क्षेत्र में डुप्लीकेट चाबी से गेट खोल लाखों के जेवर, सामान व पासपोर्ट चोरी किया
विज्ञापन
विज्ञापन
- विजयनगर क्षेत्र में मेडिकल चौराहे पर दुकान का शटर उखाड़कर चोरी, दोनों मामलों में केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मकान और दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान दिल्ली गेट में रहने वाली मनीषा सिंघल के घर से चोर जेवर, कपड़े व अन्य सामान के साथ-साथ पासपोर्ट में दस्तावेज भी चोरी करके ले गए। दूसरी घटना विजय नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल चौराहे पर हुई। जहां हरिवंश चौराहे की दुकान से चोर घी तेल और नकदी समेत एक लाख रुपये से अधिक का माल चुराकर ले गए। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।....................
पहली घटना में मनीषा सिंघल ने बताया कि वह परिवार के साथ गोविंदपुरम में रहने वाले अपने बहनोई गौरव राजपूत के घर गई हुई थी। रात में वहीं रुकने के बाद सुबह घर लौटे तो पता चला कि मकान में चोरी हो गई है। चोर घर में छुपाकर रखी डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर लाखों रुपए के जेवरात, नगदी व जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।......................
दूसरे मामले में विजयनगर क्षेत्र के राहुल विहार में रहने वाले हरिवंश चौरसिया का कहना है कि संतोष मेडिकल तिराहे पर उनकी चौरसिया किराना के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि चोर दुकान का शटर उखाड़कर तेल, घी के अलावा गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। टोटल चोरी एक लाख रुपए की हुई है। सुबह दुकान पर आने पर चोरी का पता चला। विजयनगर एसएचओ महावीर चौहान का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए ,लेकिन उनमें चोर कैद नहीं मिले। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन