फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   माउंट एवरेस्ट का नाम बदलकर किया जाए शिखधर माउंट

माउंट एवरेस्ट का नाम बदलकर किया जाए शिखधर माउंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
संक्षिप्त समाचार
विज्ञापन
--- माउंट एवरेस्ट का नाम बदलकर किया जाए शिखधर माउंट गाजियाबाद। फ्लैट आॅनर फेडरेशन और आरडब्लूए फेडरेशन ने माउंट एवरेस्ट का नाम बदलकर शिखधर माउंट किए जाने की मांग की है। फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि 11 दिसंबर को अंतरराष्टÑीय पर्वत दिवस है। सर जोर्ज एवरेस्ट अंग्रेजो के जमाने में भारत के सर्वेयर जनरल थे। ये माउंट एवेरस्ट के आसपास भी नहीं गए और न ही इन्होंने कोई पर्वतारोहण किया। 1830 में हुए एक सर्वे में सर्वे विभाग में काम करने वालों में से एक भारतीय राधानाथ शिखधर थे। इनको माउंट एवेरस्ट की ऊंचाई मापने का काम दिया गया। उन्होंने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापी जबकि इसका नाम सर जोर्ज एवरेस्ट के नाम पर माउंट एवरेस्ट रख दिया गया। कर्नल त्यागी ने बताया कि इसका नाम शिखधर माउंट होना चाहिए। इस संबंध में केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा।
---- व्यापारियों ने वैक्सीन के लिए की प्रार्थना गाजियाबाद।  राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद ने बृहस्पतिवार को राकेश मार्ग स्थित शनि मंदिर में कोरोना से जूझ रहे देश की रक्षा के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन का कार्य शुरू होने की प्रार्थना की। इस दौरान व्यापार मंडल के पं. अशोक भारतीय ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस जल्द से जल्द यह लोगों तक पहुंचे। इसके अलावा किसाना आंदोलन पर भी व्यापारियों ने सरकार से अपील की कि इसका रास्ता जल्द निकाला जाए और किसानों को भड़काने वाले नेताओं पर कार्यवाही हो। इस अवसर पर प्रवीण बत्रा, संदीप त्यागी रसम, राजेश वर्मा, अमित वर्मा, पीपी वर्मा, बिरेंद्र कंडेरे, हरीश, अक्षित, आरव वर्मा, योगेश, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed