फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एमएमजी अस्पताल में खुलेगा पोस्ट कोविड क्लीनिक

एमएमजी अस्पताल में खुलेगा पोस्ट कोविड क्लीनिक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में खुलेगा पोस्ट कोविड क्लीनिक
विज्ञापन
- क्लीनिक में ईसीजी, एंटीबॉडी और एक्स-रे जांच की सुविधा होगी निशुल्क  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में पोस्ट कोविड क्लीनिक शुरू होगी। पोस्ट कोविड क्लीनिक के लिए जिला अस्पताल में जगह चिन्हित करने के साथ ही चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। क्लीनिक में कोविड मुक्त होने के बाद लोग न केवल चिकित्सक से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे, बल्कि जरूरी जांच भी करा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की भी मदद ली जाएगी। जिले में यह पहला पोस्ट कोविड क्लीनिक होगा।  सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया  पोस्ट कोविड क्लीनिक में ईसीजी, एक्स-रे और अल्टासाउंड के अलावा एंटीबॉडी की जांच भी की जाएगी। लक्षण के आधार पर मरीजों का उपचार किया जाएगा। खासकर व्यवहार में परिवर्तन आने पर जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की मदद ली जाएगी। मानसिक विकार होने पर मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के काउंसलर से काउंसलिंग कराई जाएगी और मनोचिकित्सक उपचार भी करेंगे। दोबारा कोविड के लक्षण आने पर भी पोस्ट कोविड क्लीनिक में उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और निशुल्क जांच भी कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
कोमोरबिड मरीज को स्वस्थ होने के बाद किया जाए डिस्चार्ज सीएमओ ने बताया कि कोरोना की चपेट में आए ऐसे लोगों जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी जैसे मधुमेह, किडनी, हृदय रोग, रक्तचाप या हाइपर टेंशन के शिकार हैं, उन्हें कोमोरबिड कहा जाता है। ऐसे उपचाराधीनों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शासन ने ऐसे उपचाराधीनों को डिस्चार्ज करने में जल्दी न करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल से छुट्टी करने से पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव होना जरूरी है। इसके साथ ही कोविड के अलावा उनकी मूल बीमारी सामान्य होने तक उन्हें नॉन कोविड अस्पताल के वार्ड में भर्ती रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी कोविड अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed