फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad woman sustain bullet injury accuses her husband and son of crime read full detail

गाजियाबाद: साहिबाबाद मंडी के सामने महिला पर चली गोली, पीड़िता ने पति और बेटे पर लगाया आरोप

Tue, 07 Sep 2021 09:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Sep 2021 09:19 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार महिला को कंधे में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Ghaziabad woman sustain bullet injury accuses her husband and son of crime read full detail
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की साहिबाबाद मंडी के सामने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई है जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। यहां नंदग्राम निवासी एक महिला को गोली मार दी गई जिसका आरोप उसने अपने बेहद करीबी पर लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला को कंधे में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति और बेटे पर ही गोली चलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसे अपने पति और बेटे पर ही शक है। एसएचओ इंदिरापुरम संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed