{"_id":"67cf3f79a1c6f6e3240feac9","slug":"ghaziabad-was-the-second-most-polluted-city-in-the-country-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2406-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। सोमवार को जनपद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 288 रहा। देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 289 एक्यूआई के साथ हाजीपुर प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर रहा। लोनी व इंदिरापुरम की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही।
हर बार अधिकारी दिल्ली के करीब होने पर गाजियाबाद का एक्यूआई बढ़ने का हवाला देते रहे हैं। पिछले दिनों लगातार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गाजियाबाद के मुकाबले काफी कम दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को भी सीपीसीबी की साइट पर दिल्ली का एक्यूआई 199 दर्ज किया गया, जो कि गाजियाबाद के मुकाबले 89 अंक कम रहा। एक्यूआई बढ़ने के पीछे अधिकारी ग्रैप की पाबंदी हटने के बाद शहर में निर्माण कार्य में तेजी आने की बात कह रहे हैं। तीन दिन से हवा की गति भी कम है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि सुबह के समय कुछ कोहरे के कारण स्मॉग बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से पानी का छिड़काव करने को कहा गया है ताकि धूल व धुएं के कण जमीन पर बैठ जाएं।
-चारों स्टेशनों का हाल-
वसुंधरा - 227
इंदिरापुरम - 311
संजय नगर - 255
लोनी - 357
-वायु में मौजूद तत्व का स्तर व मानक
तत्व - स्तर - मानक
पीएम 1.5 - 364 - 60
पीएम 10 - 212 - 100
एनओ 2 - 108 - 80
-वायु गुणवत्ता सूचकांक का मानक-
स्तर - मानक
0-50 - अच्छा
51-100 - संतोषजनक
101-200 - मध्यम
201-300 - खराब
301-400 - बेहद खराब
400 या इससे अधिक गंभीर
-पिछले पांच दिन में जनपद का एक्यूआई-
10 मार्च गाजियाबाद -288
9 मार्च गाजियाबाद - 272
8 मार्च गाजियाबाद - 207
7 मार्च गाजियाबाद - 262
6 मार्च गाजियाबाद -181
5 मार्च गाजियाबाद -
4 मार्च गाजियाबाद - 230