{"_id":"620f8165d0e1b7536a2a9eef","slug":"ghaziabad-three-arrested-including-nigerian-who-cheated-people-on-the-pretext-of-love","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: प्यार का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: प्यार का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 18 Feb 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 18 Feb 2022 04:52 PM IST
सार
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अका दीदार नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर भारत आया था जो हाल में साउथ दिल्ली में रह रहा था। इसके साथ ही अरविंद वर्मा गोरखपुर निवासी और प्रिंस पांडे बलिया का रहने वाला है। इस गिरोह के प्रशांत और बबलू वांछित है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर सेल और गाजियाबाद पुलिस ने देश घूमने और प्यार के झांसे में फंसा कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाइजीरियन समेत तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चेक बुक, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अका दीदार नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर भारत आया था जो हाल में साउथ दिल्ली में रह रहा था। इसके साथ ही अरविंद वर्मा गोरखपुर निवासी और प्रिंस पांडे बलिया का रहने वाला है। इस गिरोह के प्रशांत और बबलू वांछित है। आरोपी फेसबुक पर लड़कियों के नाम से आईडी बनाकर विदेशी बनकर लोगों को दोस्ती करके भारत देश घूमने में मदद करने के झांसे में फसाते थे और विदेशी करेंसी को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विजयनगर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इस मामले में गाजियाबाद की एक पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस में इस मामले में जांच करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और ठगी के पैसे उन खातों में डलवा देते थे।