दरिंदा निकला पड़ोस का अंकल: बिस्किट दिलाने के बहाने बच्ची को ले अपने घर, फिर पांच साल की मासूम संग की हैवानियत
आरोपी ने पहले बिस्किट बच्ची को दे दिए। इसके बाद और बिस्किट देने का लालच देकर आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बार आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया।
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी मुंहबोले अंकल ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को बिस्किट देने का लालच दिया और अपने घर ले गया। बच्ची ने घर पहुंचने पर अंकल की करतूत अपनी मां को बताई। विरोध में परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी गाली गलौच करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में व्यक्ति अपनी पत्नी और पांच साल की बच्ची के साथ रहता है। शुक्रवार को दंपती पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। पांच साल की बच्ची घर में खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले सोनू (23) का उनके घर में आना जाना है। कुछ दिनों पहले सोनू की पत्नी अपने मायके चली गई थी। सोनू के दो बच्चे घर पर थे। शाम के समय सोनू के बच्चे घर के बाहर खेलने लगे। इस दौरान सोनू पड़ोसी के घर पहुंचा।
यहां उसने पांच साल की बच्ची को बिस्किट दिखाया। कुछ बिस्किट बच्ची को दे दिए। इसके बाद और बिस्किट देने का लालच देकर आरोपी बच्ची को अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बार आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची अपने घर पहुंची। जब उसके परिजन घर पहुंचे तो बच्ची ने अंकल की करतूत अपनी मां को बताई। इसके बाद दंपती आरोपी के घर पहुंचे। बच्ची के परिजनों का का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ ही गाली गलौच की।
इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ आ गई। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में परिजनों से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।