फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad employee raped the girl staying in the hotel

Ghaziabad: होटल में ठहरी युवती से कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने आई थी पीड़िता

Tue, 03 Jan 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

इंदिरापुरम क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती चार दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की जश्न मनाने के लिए होटल में आई थी। उसने एफआईआर में बताया है कि पार्टी में सभी दोस्तों ने शराब पी थी। उन्होंने तीन कमरे बुक किए थे। दो-दो दोस्त एक-एक कमरे में ठहरे। एक कमरे में वह अकेली थी।

विज्ञापन
ghaziabad employee raped the girl staying in the hotel
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के होटल एलिगेंट में ठहरी युवती से कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। युवती दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आई थी। उसे कमरे में अकेला और बेहोशी की हालत में देख कर्मचारी ने यह घिनौनी करतूत की। युवती ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। युवती के दोस्तों ने कर्मचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती चार दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की जश्न मनाने के लिए होटल में आई थी। उसने एफआईआर में बताया है कि पार्टी में सभी दोस्तों ने शराब पी थी। उन्होंने तीन कमरे बुक किए थे। दो-दो दोस्त एक-एक कमरे में ठहरे। एक कमरे में वह अकेली थी। उसकी हालत कुछ बेहोशी की थी।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर भागा
दोस्तों ने कर्मचारी सुबोध से उनके कमरे में और शराब लाने के लिए कहा। वह शराब लेने के लिए चला लेकिन बार में नहीं गया। दोस्तों के पास से वह उसके कमरे में घुस गया। उसे अकेला और बेहोशी की हालत में देख उसने दुष्कर्म किया। एक जनवरी की सुबह साढ़े चार बजे उसकी आंख खुली तो उसे इसका पता चला। तब तक सुबोध वहीं मौजूद था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाने पर वह भाग निकला। शोर सुनकर आए दोस्तों ने उसे पकड़ा और फिर लिंक रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज दिखाने से किया इन्कार
युवती के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी को पकड़ने के बाद वे लोग रिसेप्शन पर पहुंचे और होटल स्टाफ से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने के लिए कहा। उनका आरोप है कि स्टाफ ने फुटेज दिखाने से इन्कार कर दिया। उधर, होटल मैनेजर मदन सिंह मेहरा ने बताया कि घटना की रात सूरज नाम के मैनेजर ड्यूटी पर थे। आरोपी होटल कर्मचारी पुलिस हिरासत में है। पुलिस को जो सबूत चाहिए थे, वो उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed