फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dance with weapons at birthday party of Hindu Raksha Dal President Pinky Chaudhary in Ghaziabad

बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डिस्को: हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष के जन्मदिन समारोह में लहराए गए असलहे, जांच शुरू

Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:12 AM IST
सार

वीडियो में कई कार्यकर्ताओं के हाथ में हथियार हैं, जिन्हें वह गाने की धुन पर लहरा रहे हैं। हालांकि, पिंकी चौधरी ने इस वीडियो को तीन वर्ष पुराना बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Dance with weapons at birthday party of Hindu Raksha Dal President Pinky Chaudhary in Ghaziabad
कार्यक्रम में असलहे लहराते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और भूपेंद्र चौधरी की जन्मदिन पार्टी में समर्थकों द्वारा सरेआम हथियार हवा में लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पिंकी चौधरी के संगठन का कार्यालय शालीमार गार्डन में है। 26 अगस्त को पिंकी चौधरी का जन्मदिन था। कार्यक्रम में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता और समर्थकों के लिए भंडारा व कार्यकर्ता मिलन समारोह रखा गया था। जन्मदिन के महज कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें पिंकी चौधरी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये हैं Twin Towers के 30 आरोपी: पढ़ें उनके नाम और पद, टावरों के ध्वस्त होने के बाद ढूंढी जाने लगी इनकी भी फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कार्यकर्ताओं के हाथ में हथियार हैं जिन्हें वह गाने की धुन पर लहरा रहे हैं। हालांकि, पिंकी चौधरी ने इस वीडियो को तीन वर्ष पुराना बताया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। वीडियो सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed