{"_id":"62cb2ae213fa7e658e77d68b","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2413367132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने कमरे में बंद कर साले व ससुर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने कमरे में बंद कर साले व ससुर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों ने कमरे में बंद कर साले व ससुर को पीटा
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में ससुरालियों ने कमरे में बंद कर साले, ससुर सहित पांच लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। साले व ससुर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौतमबुद्धनगर के दनकौर निवासी अंजली ने लिंक रोड थाने में शनिवार को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले झंडापुर निवासी विजय संग हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। पिछले एक साल से सास, ससुर, ननद, जेठ ताने मारकर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पिछले सप्ताह पति, पति के दोस्त, सास, ससुर, ननद व जेठ ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। उन्होंने इसकी शिकायत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। अपने मामा राकेश को भी आपबीती सुनाई। इस बात को लेकर शुक्रवार को महिला के मायके पक्ष से पिता, चाचा, ताऊ, दो भाई सहित छह लोग झंडापुर पहुंचे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष वालों की एक ना सुनी। सभी को एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया जबकि छोटा भाई थाने की ओर भागने में कामयाब रहा। पिटाई में पिता रामकिशन, भाई आशीष व ताऊ रामेश्वर को ज्यादा चोट आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों का उपचार नोएडा के जिम्स अस्पताल में चल रहा है। छोटे भाई ने बड़े भाई को घर की छत से भी फेंकने का आरोप लगाया है। आशीष के दोनों पैरों में चोट आई है।
लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुसराल पक्ष की ओर से भी मारपीट की तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।