फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भूपेंद्र ने 89 प्रतिशत अंक लाकर नौवां स्थान पाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भूपेंद्र ने 89 प्रतिशत अंक लाकर नौवां स्थान पाया
विज्ञापन

खोड़ा। कला एंक्लेव निवासी भूपेंद्र मौर्या ने उत्तर प्रदेश हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नौवां स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। उनके पिता हरकेश बहादुर मौर्या दिल्ली मौसम विहार स्थित निजी स्कूल में सहायक के पद पर तैनात हैं। भूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुओं, पिता और बड़े भाई को दिया है। वह बड़े होकर भारतीय सेना में नौकरी कर देश की सेवा करना चाहते है। मूलरूप से गांव कुसौली जिला प्रतापगढ़ निवासी हरकेश बहादुर मौर्या ने बताया कि भूपेंद्र की आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव में हुई है। दो वर्ष पूर्व खोड़ा के इंडियन नेशनल इंटर कॉलेज में दाखिला कराया था। सरल व्यवहार और मेहनत के चलते कुछ ही समय में शिक्षकों के चहेते बन गए। भूपेंद्र ने बताया कि वह स्कूल से अलग घर पर बड़े भाई धीरेंद्र के साथ रात आठ बजे से 11 बजे तक और सुबह चार बजे से छह तक पढ़ाई किया करते थे। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पिता ने एंड्रायड फोन दिलाया था। दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए दो माह तक फोन व सोशल मीडिया से दूरी बनाई। शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में उन्होंने अंग्रेजी में 82 अंक, हिंदी में 91 अंक, गणित में 88 अंक, साइंस मे 96 अंक, सोशल स्टडी में 82 अंक और ड्राइंग में 95 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed