{"_id":"629faadaf48eb4315c1c297f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd239701524","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से ज्यादा दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से ज्यादा दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 से ज्यादा दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण
इंदिरापुरम। जीडीए अधिकारियों ने मंगलवार को इंदिरापुरम में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जयपुरिया के पास 100 से ज्यादा दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाया गया।
गली नंबर-छह व बिहारी मार्केट में अवैध दुकानें लगी हुई हैं। सड़क पर रेहड़ियों के खड़े होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसकी लगातार शिकायतें जीडीए अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। इसको लेकर जीडीए अधिकारियों ने मंगलवार को अभियान चलाया। टीम ने बुलडोजर चलाकर बिहारी मार्केट में सड़क पर कब्जा कर जमे अतिक्रमण को हटवाया। कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त करने की कार्रवाई की हालांकि दुकानदारों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया। जीडीए अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा था। अतिक्रमण करने वालों से खुद ही सामान हटाने की अपील की गई थी जबकि बिहारी मार्केट में स्थायी दुकान लगाने की अनुमति नहीं है।