फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बाइक टूटने के विवाद में की थी युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बाइक टूटने के विवाद में की थी युवक की हत्या
विज्ञापन

लोनी। बाइक टूटने का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने संजय (22) की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सिरोली के जंगलों में पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बेटे कालीचरण निवासी जिला कासगंज को चिरोड़ी नहर से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता फरार है।
एसपी देहात डॉ. इरज राजा ने बताया कि तीन मार्च को सिरोली गांव के जंगलों में संजय निवासी बनूपुर पुख्ता कासगंज की शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। टीम ने संजय के एक साथी कालीचरण को चिरोड़ी नहर से गिरफ्तार किया था। काली चरण ने अपने पिता नत्थू के साथ मिलकर संजय को बेल्ट और लाठी डंडों से पीटा था। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस पिता नत्थू की तलाश कर रही है। पुलिस ने रस्सी और बेल्ट बरामद की है। हत्या के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। काली चरण और संजय एक ही गांव के हैं। दोनों एक ही भट्टे में काम करते थे।
विज्ञापन

ऐसे दिया हत्या को अंजाम
पूछताछ में कालीचरण ने बताया कि 3 मार्च को उसने संजय से बाइक ली थी। वह बाइक लेकर मार्केट गया था। मार्केट में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। इस दौरान बाइक टूट गई थी। कालीचरण ने बाइक वापस की तो संजय आरोपी के घर बाइक तोड़ने की शिकायत करने पहुंचा। बाइक टूटने का विरोध करने पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इस दौरान पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों और बेल्ट से संजय को पीटना शुरू कर दिया। तभी आसपास के लोग आ गए। लोगों के आने पर संजय वहां से बचकर एक झोपड़ी में जा पहुंचा। आरोप है कि वहां भी संजय गाली-गलौज कर रहा था। इस पर पिता पुत्र दोनों मृतक के पास पहुंचे और फिर से लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटने लगे। इस दौरान पिता पुत्र ने संजय की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को नहर के पास एक पेड़ से रस्सी बांधकर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा था संजय, पिता के साथ भट्टे पर काम करता था
बनवारी लाल निवासी बनूपुर पुख्ता कासगंज का संजय इकलौता बेटा था। बनवारी दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। अगस्त में उनकी पत्नी विशना देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह नवंबर में अपने बेटे के साथ लोनी के सिरोली गांव के एक ईंट भट्टा पर काम करने के लिए आए थे। घटना वाले दिन तीन मार्च को वह अपनी पत्नी की मौत का शौक उठाने अपने गांव गया था। अगले दिन उन्हें घटना के बारे में पता चला, वह वापस लोनी आए। बेटे की मौत के बाद वह शव को अपने गांव ले गए थे।

ऐसे हुआ गिरफ्तार
बनवारी लाल ने बताया कि मारपीट के बाद संजय ने अपने चाचा के लड़के धनश्याम को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। जांच में संजय के साथ झगड़े के बारे में पुलिस को पता चला। हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस को दोनों पर शक गहरा गया। कालीचरण ने गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed