फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। तीन दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ा और ये शहर दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा। शहर का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 332 रहा। वहीं, देश में गाजियाबाद दूसरा प्रदूषित शहर रहा।

तीन दिनों से गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर कम था। बुधवार को तो यह येलो जोन में पहुंच गया और 198 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को इसमें 134 प्वाइंट की बढ़ोतरी देखी गई। शहर का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 332 तक जा पहुंचा। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 366 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 366 और 338 दर्ज हुआ। वसुंधरा का एक्यूआई 356 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर 356 दर्ज हुआ। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 316 रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई भी रेड जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 336 रहा। यहां पीएम दस का स्तर 331 और पीएम 2.5 का स्तर 308 रहा। संजय नगर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 270 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 268 और 270 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed