{"_id":"5fff46a58ebc3e3188122c9c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2119444104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए के उद्यान निरीक्षक पर दुष्कर्म की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए के उद्यान निरीक्षक पर दुष्कर्म की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए के उद्यान निरीक्षक पर दुष्कर्म की एफआईआर
साहिबाबाद। मोदीनगर की एक युवती ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उद्यान निरीक्षक गोविंद सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने की एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उद्यान निरीक्षक ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने सिटी फॉरेस्ट बुलाया और पानी के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। युवती ने पहले चौकी में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मोदीनगर की रहने वाली एक युवती को नौ जनवरी की शाम जीडीए के उद्यान निरीक्षक गोविंद सिंह ने नौकरी दिलाने के बहाने सिटी फॉरेस्ट बुलाया था। युवती अपनी एक सहेली के साथ सिटी फॉरेस्ट पहुंच गई। आरोपी निरीक्षक ने सहेली को चाय लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद निरीक्षक ने युवती को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी में जीडीए के उद्यान निरीक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसे अनहोनी का अहसास हुआ। वह किसी तरह सहेली के साथ घर पहुंची। युवती ने मामले की शिकायत चौकी में की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर थाना साहिबाबाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। उद्यान निरीक्षक गोविंद सिंह से पूछताछ की गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।