{"_id":"6ac165ec787eb241420e5593","slug":"ghaziabad-remained-the-countrys-second-most-polluted-city-for-the-second-consecutive-day-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24931-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लगातार दूसरे दिन देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लगातार दूसरे दिन देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
विज्ञापन
साहिबाबाद। 24 घंटे के अंतराल में शहर के एक्यूआई में कोई बदलाव नहीं हुआ। शनिवार को भी 222 अंकों के साथ गाजियाबाद देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। यूपीपीसीबी की ओर से शनिवार शाम चार बजे देश के 252 शहरों का एक्यूआई जारी किया गया, जिनमें चार शहर ऑरेंज जोन में दर्ज हुए। शनिवार को 228 अंक के साथ यमुनानगर सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। बीते 48 घंटे से शहर की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को शहर के चार स्टेशनों का एक्यूआई भी ऑरेंज जोन में रहा, इनमें सबसे अधिक वेबसिटी की हवा खराब रही। लोनी के साथ ही शनिवार को संजयनगर और वसुंधरा की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां की हवा भी सांस लेने लायक नहीं रही। अक्तूबर के पहले दिन से ही शहर की हवा जहरीली हो गई है, ऐसे में आगामी दिनों में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
यमुनानगर- 228
गाजियाबाद - 222
मनीदीप - 212
नोएडा- 204
गाजियाबाद के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम- 190
इंदिरापुरम- 141
लोनी- 254
संजयनगर- 232
वसुंधरा- 219
वेब सिटी- 294
वेबसिटी के बढ़े एक्यूआई के लिए होगा सर्वे
पहले दिन से गाजियाबाद के वेबसिटी स्टेशन का एक्यूआई बढ़ा हुआ आ रहा है। यहां का एक्यूआई लोनी से भी अधिक रहता है, ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए यह जांच का विषय बन गया है। क्षेत्रीय नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि वेबसिटी का एक्यूआई अत्यधिक क्यों आ रहा है, निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि वहां एक्यूआई कम किए जाने पर काम हो सके।
शनिवार को 20 फैक्टरियां हुई सील
लोनी में शनिवार को फिर से अभियान चलाकर अलग-अलग इलाकों में 20 फैक्टरी सील की गईं। इनमें कपड़ों की रंगाई के साथ तार जलाने और धातु गलाने का काम हो रहा था। फैक्टरियों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए हैं। बीते तीन दिनों में लोनी में 99 अवैध फैक्टरियों को सील किया जा चुका है। पहले दिन 26, दूसरे दिन 53 फैक्टरियां सील की गईं। टीमों ने शनिवार को बेहटा-हाजीपुर नहर रोड पर दबिश दी। यहां मार्ग के आसपास 20 फैक्टरियों को सील किया गया।