{"_id":"6ad5b20e53cce882ba0805b1","slug":"ghaziabad-police-reunited-the-girl-safely-with-her-family-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब फरिश्ता बन पहुंची पुलिस: रोती हुई मिली ढाई साल की बच्ची, सकुशल परिजनों से मिलाया, घरवालों के छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब फरिश्ता बन पहुंची पुलिस: रोती हुई मिली ढाई साल की बच्ची, सकुशल परिजनों से मिलाया, घरवालों के छलक पड़े आंसू
Mon, 19 Oct 2026 11:30 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:30 AM IST
सार
18 अक्तूबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र में पीआरवी-9270 की टीम को एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। पुलिसकर्मी बच्ची को सुरक्षित थाने लेकर पहुंचे। उम्र कम होने के कारण बच्ची अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
साहिबाबाद थाना लिंक रोड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लावारिस हालत में मिली ढाई साल की मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र में पीआरवी-9270 की टीम को एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। पुलिसकर्मी बच्ची को सुरक्षित थाने लेकर पहुंचे। उम्र कम होने के कारण बच्ची अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों से कुछ ही समय में बच्ची के परिवार की जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि धर्मराज अपनी पत्नी गीता के साथ वर्तमान में झंडापुर, थाना लिंक रोड क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब ढाई साल (दो वर्ष छह माह) की बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गाजियाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन