फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Police has traced a gang of girls who used to marry millionaire boys

प्रीति के प्लान पर फिरा पानी: कॉलेज मालकिन की 200 करोड़ की जायदाद ऐंठने का बनाया फूलप्रूफ प्लान; वसीयत ने बचाया

Tue, 03 Oct 2023 06:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

आकांक्षा ने जब प्रीति से कहा कि अब तुम जा सकती हो हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है तो इस पर उसने कहा कि मैं इस घर की बहू हूं। 

विज्ञापन
Ghaziabad Police has traced a gang of girls who used to marry millionaire boys
प्रीति को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में पुलिस ने लड़कियों का ऐसा गैंग ट्रेस किया है, जो करोड़पति घरानों में पहले मेड की नौकरी करती हैं, फिर प्रॉपर्टी हथियाने के लिए उनके मंदबुद्धि, दिव्यांग या अधिक उम्र वाले लड़कों से शादी कर लेती हैं।

विज्ञापन

मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी के किनारे यूनिक ग्रुप ऑफ कॉलेज (UIMT) की पूर्व चांसलर सुधा सिंह थीं, जिनकी सात अगस्त 2023 को कैंसर से मौत हो गई। उनके पति की भी कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा का बेटा शिवम सिंह 50 फीसदी मंदबुद्धि है। वहीं, बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हो चुकी है। सुधा सिंह के मकान में फरवरी, 2023 में प्रीति नाम की एक युवती मेड का काम करने के लिए आई। धीरे-धीरे प्रीति ने उन पर अपना भरोसा जमा लिया।

विज्ञापन

आकांक्षा ने जब प्रीति से कहा कि अब तुम जा सकती हो हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है तो इस पर उसने कहा कि मैं इस घर की बहू हूं। इस बीच अच्छी बात यह रही कि सुधा सिंह ने जीते जी अपनी वसीयत बेटे के नाम कर दी थी और ऐसे प्रीति के प्लान पर पानी फिर गया। 

आकांक्षा की शिकायत पर पुलिस ने प्रीती को गिरफ्तार कर लिया है। प्रीति रोहतक की रहने वाली है और अब तक इस तरह की सात शादियां कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed