{"_id":"61648f6b8ebc3e62546e6a6b","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd227548752","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी गेट पर लखीमपुर के मृतकों की याद में होगा हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी गेट पर लखीमपुर के मृतकों की याद में होगा हवन
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर धरना स्थल पर पहुंची पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान से मिलते किसान नेता राकेश टिकैत.
- फोटो : SHAHIBABAD
यूपी गेट पर लखीमपुर के मृतकों की याद में होगा हवन
साहिबाबाद। लखीमपुर हादसे में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार सुबह यूपी गेट पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हवन होगा। रात करीब आठ बजे गांव-कस्बों में मोबाइल, टार्च, दीये और मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन और भाकियू जिला अध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारी और किसानों को किसान शहीद दिवस मनाने के लिए कहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने बताया कि 12 अक्तूबर को किसान शहीद दिवस पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा। भाकियू के पदाधिकारी यूपी गेट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे करीब फ्लाईओवर के नीचे हवन कर मृतक किसानों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना होगा। बाद में आंदोलन मंच के सामने किसान दो मिनट का मौन रखेंगे। इसके बाद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला अध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी किसानों को संदेश भेज दिया गया है। जनपद के सभी गांव और कस्बों में शाम छह बजे से रात आठ बजे के बीच कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उधर, आईजी प्रवीण कुमार ने किसान शहीद दिवस को लेकर आला अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।
अभिनेत्री सोनिया मान को पुलिस ने रोका
सोमवार सुबह पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान किसान नेता राकेश टिकैत से मिलने के लिए यूपी गेट पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस ने इस बीच उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया। राकेश टिकैत ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान यूपी गेट पर राकेश टिकैत से मिलने पहुंचीं। उन्हें किसान नेता के साथ लखीमपुर में पंचायत में जाना था। उनका आरोप था कि पुलिस ने उन्हें कौशांबी के पास रोक लिया। इससे वह काफी घबरा गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल गए। अभिनेत्री के रोने पर यूपी गेट पर किसानों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद वह लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं।