फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दिल्ली पुलिस ने ढाई घंटे बंद किया एनएच-9, लोग हुए बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद। किसानों द्वारा कलैक्ट्रेट के घेराव के दौरान हापुड़ रोड पर लगा भारी जाम।
दिल्ली पुलिस ने ढाई घंटे बंद किया एनएच-9, लोग हुए बेहाल
विज्ञापन

कौशांबी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग -9 (दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन) को बंद कर दिया। इससे अभय खंड से वाया खोड़ा और गाजीपुर सर्विस रोड, दिल्ली आनंद विहार कौशांबी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिसमें एंबुलेंस तक फंस गई। वाहनों का लंबा जाम लगने लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि, इसकी सूचना ट्विटर और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ही लोगों को दी गई। सुबह 11.30 बजे एनएच खुलने के काफी देर बाद वाहन चालकों को राहत मिली।

पिछले दस महीने से यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस वजह से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता अभी तक बंद है। लेकिन दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को 15 मार्च को खोल दिया गया था। इससे दिल्ली-यूपी के लोगों को बड़ी राहत मिली थी। मगर सोमवार सुबह अचानक रूट डायवर्ट होने की वजह से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। इंदिरापुरम से अभय खंड और खोड़ा होते हुए गाजीपुर के रास्ते पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। एनएच-9 पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे गाजियाबाद आने वाले लोगों के पसीने छूट गए। दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले वाहन चालकों को अचानक रोकने की सूचना से ट्रैफिक पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। ट्रैफिक पुलिस ने कौशांबी आंनद विहार बॉर्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ने ने कर्मियों को तैनात कर दिया। वाहनों के जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को निकलवाया। वहीं, गाजियाबाद-दिल्ली में ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के भी पसीने छूट गए। महिलाओं का बसों में सबसे बुरा हाल रहा। सुबह करीब 11:30 बजे दिल्ली की तरफ से एनएच -9 पर ट्रैफिक को खोल दिया गया। मगर गाजियाबाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तीन घंटे बाद वाहन चालकों को जाम से राहत मिली। ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेश पंत ने बताया कि दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद आने वाला ट्रैफिक अचानक आनंद विहार कौशांबी की तरफ डायवर्ट कर दिया है। तीनों बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर वाहनों को निकलवाया गया। जहां भी जाम की सूचना मिली थी। वहां ट्रैफिक कर्मियों की मदद से जाम खुलवा दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed