{"_id":"61521e018ebc3e095b7f9cfa","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2267184103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की मौत
लोनी। तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की सोमवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे को मां भाप दे रही थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लोनी के रूपनगर कॉलोनी में आरिफ परिवार के साथ रहते हैं। वह कॉलोनी में ही एक फैक्टरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 18 माह की बेटी की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी। शनिवार को बेटी आफिया को उनकी मां मशीन से भाप दिलवा रही थी। इस दौरान मशीन से तेज गर्म भाप बच्ची के मुंह पर आ गई। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार बच्ची को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। सोमवार सुबह उपचार के दौरान डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया है।