फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भाजपा 23 से प्रदेश के 27700 केंद्रों पर करेगी बूथ विजय अभियान का शुरूआत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर इकाई के साथ बैठक करते पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल
भाजपा 23 से प्रदेश के 27700 केंद्रों पर करेगी बूथ विजय अभियान का शुरूआत
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बूथ विजय अभियान के दम पर प्रदेश जीतने की रणनीति तैयार की है। शुक्रवार को वसुंधरा के एक बैंक्वेट हॉल में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने विधायक समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने बताया कि भाजपा 23 अगस्त से पूरे प्रदेश के 27 हजार 700 केंद्रों पर बूथ विजय अभियान चलाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल मीटिंग से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सीभी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। जिसमें सुनील बंसल ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आह्वान कर कहा कि चुनाव में तैयारियों को शुरू करने से पहले राज्य सरकार की नीति और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाए। लोगों को सभी योजना से लाभान्वित किया जाए। कोरोना काल में लोगों की मदद करने के बारे में बताया जाए। संगठन मंत्री ने कहा कि 23 अगस्त से पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ विजय अभियान चलाने जा रही है। इसमें हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मेहनत करनी होगी। पार्टी की रणनीति है कि बूथ विजय अभियान से ही हर तबके के वोटर को नीति और योजनाओं के बारे में समझाकर जीत का बिगुल फूंका जा सकता है। लिहाजा इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 27700 केंद्रों पर एक साथ वर्चुअल मीटिंग से करेंगे।
विज्ञापन

तीन चरणों में चलेगा बूथ विजय अभियान
उन्होंने बताया कि बूथ विजय अभियान का संचालन तीन चरणों में किया जाएगा। 23 अगस्त से शुरू होकर यह अभियान मतदान तक जारी रहेगा। इसमें प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। जिसके आधार पर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सत्यापन अधिकारी भी बनाया जाएगा। पहला चरण 7 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद सभी प्रतियां 10 तारीख तक प्रदेश कार्यालय में जमा करानी होगी। इस प्रक्रिया के बाद 10 सितंबर से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य भी किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र सिंह नागर, सतपाल सोनी, देवेंद्र चौधरी, विकास अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed