फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नाले से निकला लोहा, प्लास्टिक और थर्माकोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नाले से निकला लोहा, प्लास्टिक और थर्माकोल
विज्ञापन

साहिबाबाद। प्लॉस्टिक, लोहे की कीलें, पॉलिथीन, कांच की खाली बोतलें, थर्माकोल, केमिकल और गोबर से भरी जगह यह कोई खाली प्लॉट नहीं, बल्कि शहीद नगर से डेल्टा कॉलोनी वाया वैशाली जाने वाला बड़ा नाला है। बृहस्पतिवार सुबह से नगर निगम ने करीब आधा दर्जन इलाकों में 30 हजार से अधिक आबादी को राहत देने का काम शुरू कर दिया। निगम ने शहीद नगर जे-प्वाइंट से नाले की सफाई का काम शुरू किया। नाले की लंबाई और चौड़ाई ज्यादा होने से इसे कई भागों में बांटा गया है, जिसमें नगर निगम अधिकारियों ने सफाई का काम अगले डेढ़-दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
सुबह 09:00 बजे : निजी कंपनी के कर्मचारी व मशीन पहुंची
यहां जे प्वाइंट से नाले की सफाई शुरू करने के लिए निजी कंपनी के करीब नौ कर्मी अपने मालिक शानूल हक के साथ पोकलेन, फावड़ा, तसला और अन्य सामान लेकर पहुंचे। जब उन्हें नाले में जाने की जगह नहीं मिली तो एक खाली प्लॉट की दीवार को तोड़ने का फैसला किया। निजी दीवार के मालिक से करीब 15 मिनट की बातचीत के बाद कर्मचारियों ने इसे तोड़ दिया। फिर मैनुअल और मशीन के जरिये नाले की सफाई शुरू की। कर्मचारी ने बताया कि नाले से केमिकल की बदबू आने के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक कर्मचारियों ने मशीन और मैनुअल तरीके से तीन टन कूड़ा निकालकर सड़क किनारे डाल दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12:00 बजे : 10 किमी के नाले में गंदगी व बदबू की भरमार
शानूल हक ने बताया कि शहीद नगर जे प्वाइंट से शुरू होकर यह नाला होटल कंट्री इन तक करीब दस किमी का है। जबकि विभिन्न जगहों पर चौड़ा होने से दिक्कत आ सकती है। गंदगी निकाल रहे कलवा ने बताया कि नाले में प्लॉस्टिक, पॉलिथीन, कांच की बोतलें, और गोबर के अलावा केमिकल की बदबू आ रही है। सफाईकर्मी कुरबान और दिलशाद ने सफाई शुरू की तो उन्हें दिक्कत महसूस हुई। फिर बाद में मास्क पहनकर गंदगी को साफ किया। इधर नौशाद कांच की बोतल को एक तरफ से रखकर लोगों को सचेत कर रहा था। शानूल बताते हैं कि पहले दिन नाले से करीब आठ टन कूड़ा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर : 02:15 बजे : नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
दोपहर में वाशहीद नगर जे प्वाइंट पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और अन्य अधिकारी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे। नगर आयुक्त ने शालून को सफाई ठीक करने और कर्मचारियों को नौ से बढ़ाकर 50 तक करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी को तीन-तीन टीमों में बांटकर सफाई में लगाया जाएगा।
इन इलाकों को मिलेगी राहत
शहीद नगर, पप्पू कॉलोनी, गणेशपुरी, शालीमार गार्डन, बृजविहार, रामपुरी, सूर्य नगर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 महाराजपुर व वैशाली में रहने वाले करीब 80 से अधिक लोगों को गंदगी से बड़ी राहत मिलेगी। डेल्टा कॉलोनी के लोग कई बार नाले की सफाई के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। इतना ही नहीं, कई संगठनों ने भूख हड़ताल भी की थी। पीएम, सीएम, राज्यपाल, सांसद, विधायक, मेयर, राज्यसभा सांसद, विधान परिषद सदस्य, पार्षद, मंडल कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत आला अधिकारियों व नेताओं को ज्ञापन दे चुके हैं।

कोट
नाले की सफाई का काम शुरू हो गया है। सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी, जो अलग-अलग जगह पर काम करेंगे। अगले डेढ़-दो महीनों में सफाई कर लोगों को राहत दी जाएगी। नाले से प्लास्टिक, पॉलिथीन, कांच की बोतलें, टूटे गिलास, गोबर और अन्य प्रकार की गंदगी निकली है।
महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed